Site icon Buziness Bytes Hindi

गिरावट में खुला शेयर बाज़ार

share

मंगलवार के भारतीय शेयर बाजार का कारोबार गिरावट के साथ शुरू हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही एक सीमित दायरे में अबतक नज़र आ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 25 तो निफ्टी 6 अंक की गिरावट के साथ कारोबार करता दिख रहा है। बैंकिंग शेयरों में भी गिरावट का रुख देखा जा रहा है ।

निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का ट्रेंड देखा जा रहा है। ऑटो,आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, मीडिया,इन्फ्रा, पीएसई और सर्विस सेक्टर का निफ्टी इंडेक्ट हरे निशान में बना हुआ है।

सेंसेक्स पैक में पावर ग्रिड, टाइटन, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, टीसीएस, जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, विप्रो, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, सन फार्मा, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक गेनर्स की लिस्ट में शमिल है। एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एचयूएल, रिलायंस, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, इन्फोसिस और एशियन पेंट्स लूजर्स की लिस्ट में शामिल है।

वैश्विक बाजारों में भी गिरावट का ही ट्रेंड देखा जा रहा है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सियोल और जकार्ता सभी बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। अमेरिका में कल कारोबारी सत्र में गिरावट रही थी। ब्रेंट क्रूड हल्की बढ़त के साथ 81.69 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 77.60 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

Exit mobile version