नई ऊंचाइयों पर खुला शेयर बाज़ार

फीचर्डनई ऊंचाइयों पर खुला शेयर बाज़ार

Date:

भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को फिर एकबार सकारात्मक शुरुआत की है। सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 299 अंक और निफ्टी 97 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि बैंकिंग शेयरों में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। निफ्टी बैंक 39 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 49,376 अंक पर बना हुआ है।

एनएसई पर 1432 शेयर हरे निशान में और 605 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी है और ये बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। ऑटो, आईटी, पीएसयू, फार्मा, एफएमसीजी, मेटल और रियल्टी समेत लगभग सभी इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

एमएंडएम, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, विप्रो, आईटीसी, रिलायंस, एचयूएल, एसबीआई, एचसीएल टेक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक तेज़ी में खुले हैं. वहीं, एनटीपीसी, इंफोसिस, टीसीएस, एनटीपीसी, इंफोसिस, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन कंपनी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल गिरावट के साथ खुले हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related