Site icon Buziness Bytes Hindi

बजट से पहले शेयर बाजार में उतार चढ़ाव

sensex

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, लेकिन जल्द ही खरीदारी जोर पकड़ती हुई लौट आई, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 50.70 अंकों की गिरावट के साथ 24,543 पर खुला, जबकि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 202 अंकों की गिरावट के साथ 80,514 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 142 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था। बैंक निफ्टी सूचकांक 179 अंकों की गिरावट के साथ 52,218 पर खुला। निफ्टी 50 में LTI Mindtree, ONGC, Sun Pharma, Apollo Hospitals और Grasim Industries टॉप पर नजर आए, जबकि Bajaj Auto, Asian Paints, Hero MotoCorp, Eicher Motors और Hindustan Unilever 18 जुलाई को निफ्टी 50 में टॉप लूजर बनकर उभरे।

खबरों के मुताबिक, Balrampur Sugar Mills, Piramal Enterprises, Vedanta, Chambal Fertilizers & Chemicals, GMR Airports Infrastructure, GNFC, Hindustan Copper और RBL Bank 18 जुलाई को एफएंडओ बैन में रहेंगे। इससे पहले निवेशकों के रुझान पर नजर डालें तो एनएसई पर उपलब्ध प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 16 जुलाई 2024 को 1,271.45 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 529.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

शेयर बाजार में आज तेल एवं गैस, आईटी और पीएसयू बैंकों को छोड़कर बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जिसमें ऑटो, कैपिटल गुड्स, पावर, रियल्टी और मीडिया 0.5-2 फीसदी नीचे हैं। गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान एशियन पेंट्स के शेयर की कीमत में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। यह गिरावट कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ में 24 फीसदी की गिरावट की रिपोर्ट के बाद आई है। कंपनी का शुद्ध लाभ 1,170 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1,550 करोड़ रुपये था।

Exit mobile version