Site icon Buziness Bytes Hindi

शेयर बाजार: दिन भर की कमाई आखरी घंटे में गंवाई

sensex

भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बड़े उत्साह के साथ खुले। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 400 अंक चढ़ गया, इसी तरह निफ़्टी में भी बड़ी उछाल रही. दिनभर बाजार में हलके फुल्के हिचकोले आते रहे. बाजार थोड़ा ऊपर गया तो थोड़ा नीचे आया. ऐसे भी बाजार का ये नेचर है। बाजार ने दोपहर करीब एक बजे आज के दिन का अपना उच्च शिखर छुआ. सेंसेक्स उस समय 72,035 अंक पर कारोबार कर रहा था लेकिन उसके बाद ये फ्लैट होता गया और फिर धीरे धीरे इसमें गिरावट का दौर शुरू हुआ जो कारोबार के आखरी घंटे में गहराता चला गया.

सेंसेक्स जो एक समय 600 से ज़्यादा अंकों की बढ़त के साथ 72 हज़ार के पार ट्रेड कर रहा था आखिर में 30 अंक की मामूली बढ़त के साथ 71,386 अंक पर क्लोज हुआ। एनएसई का निफ्टी 31 अंक की मामूली बढ़त के साथ 21,544 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान निफ्टी ने भी 21,724 के उच्चतम स्तर को छुआ था. आज के कारोबार में लार्ज कैप की बनिस्बत मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा। निफ्टी स्मॉल कैप 100 इंडेक्स 0.44 प्रतिशत और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

टाटा स्टील, एमएंडएम, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति सुजुकी, इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो और एचयूएल स्टॉक में तेजी दर्ज की गयी। वहीँ बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, रिलायंस, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स और नेस्ले के शेयर बढ़त में बंद हुए।

एशियाई बाजारों की बात करें तो टोक्यो, शंघाई और हांगकांग के शेयर बाजार तेजी में बंद हुए। वहीँ ताइपे, सियोल, बैंकॉक और जकार्ता के बाज़ारों में गिरावट रही। अमेरिका के बाजार सोमवार को तेज़ी में बंद हुए थे। ब्रेंट क्रूड आज 1.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.56 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 1.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.16 डॉलर प्रति बैरल पर काम कर रहा है।

Exit mobile version