Site icon Buziness Bytes Hindi

गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार


गिरावट में बंद हुआ शेयर बाजार

मुंबई: एशियाई बााजारों में गिरावट का असर आज घरेलू इंडेक्सेज पर भी दिखा और BSE Sensex व Nifty 50 बढ़त के साथ खुले, लेकिन दिन का कारोबार खत्म होने तक रुझान बदल गया और दोनों ही इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए.

सेंसेक्स में आज कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ 52,795.76 प्वाइंट पर हुई और कारोबार के दौरान यह 52,816.42 की ऊंचाई तक पहुंचा. लेकिन शाम को यह दिन भर के निचले स्तर से कुछ ही ऊपर बंद हुआ. सेंसेक्स आज 52,477.77 प्वाइंट के निचले स्तर तक लुढ़का और 52,549.66 पर बंद हुआ. सेंसेक्स में मंगलवार को 0.35 फीसदी यानी कि 185.93 अंकों की गिरावट देखने को मिली, जबकि निफ्टी 0.42 फीसदी यानी 66.25 अंकों की गिरावट के साथ 15,748.45 पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर ही आज बढ़त के साथ बंद हुए, बाकी 17 शेयरों में गिरावट रही. निफ्टी 50 में शामिल सिर्फ 14 शेयर ही बढ़त के साथ बंद हुए, 35 कंपनियों में गिरावट दर्ज की गई जबकि 1 शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ. निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी एफएमसीजी (Nifty FMCG) और निफ्टी फार्मा (Nifty Pharma) को छोड़कर अन्य इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स में शामिल बैंकों के शेयरों में इंडसइंड बैंक को छोड़कर बाकी सभी बैंकिंग शेयरों में बिकवाली रही. हालांकि रिलायंस में एक बार फिर निवेशकों का भरोसा लौटा और इसके शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.

बीएसई सेंसेक्स में शामिल कंपनियों के बीच आज सबसे अधिक खरीदारी पावरग्रिड के शेयरों में रही. इसके बाद एचयूएल और एनटीपीसी में सबसे अधिक खरीदारी रही. सेंसेक्स में सबसे अधिक बिकवाली कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा में रही.

Exit mobile version