Site icon Buziness Bytes Hindi

उठापटक के बाद सपाट बंद हुआ शेयर बाज़ार

sensex

10 दिसंबर को भारतीय बेंचमार्क सूचकांकों में सपाट गिरावट रही और निफ्टी 24,600 के आसपास रहा। बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 1.59 अंक बढ़कर 81,510.05 पर था वहीँ निफ्टी 8.95 अंक गिरकर 24,610.05 पर था। लगभग 1970 शेयरों में तेजी आई, 1828 शेयरों में गिरावट आई और 122 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। भारतीय शेयर बाज़ार आज बिलकुल उसी अंदाज़ में खुला जिस तरह बंद हुआ लेकिन बाजार हलकी गिरावट के बाद रिकवर हो गया और उसमें तेज़ी का रुख आ गया. इसके बाद दोपहर 12 बजे से मार्किट में गिरावट आनी शुरू हुई और सेंसेक्स 200 से ज़्यादा अंक नीचे चला गया लेकिन कारोबार के आधे घंटे में सेंसेक्स और निफ़्टी ने गिरावट को कवर किया और नो प्रॉफिट नो लॉस में बंद हुआ.

सेंसेक्स पर भारती एयरटेल, अदानी पोर्ट्स, अदानी एंटरप्राइजेज, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज और एचडीएफसी लाइफ सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, विप्रो और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में तेजी रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में 0.3 प्रतिशत की तेजी रही।

सेक्टोरल मोर्चे पर बिजली, दूरसंचार, मीडिया में 0.5-1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि आईटी, धातु, पीएसयू बैंक और रियल्टी में 0.4-1 प्रतिशत की तेजी आई। NSE पर सबसे ज़्यादा हलचल Bharti Airtel, रिलायंस, HDFC Bank, इनफ़ोसिस और ICICI Bank में रही वहीँ BSE पर सबसे ज़्यादा हलचल Tata Motors, रिलायंस, Bharti Airtel, आईसीआईसीआई बैंक और Infosys में देखी गयी.

Exit mobile version