Site icon Buziness Bytes Hindi

बजट से पहले शेयर बाजार सतर्क

budget

आज वित्त मंत्री इस सरकार का आखरी बजट जो अंतरिम होगा उसे पेश करने जा रही हैं लेकिन उससे पहले भारतीय शेयर बाजार ने काफी सतर्क शुरुआत की है और इंतज़ार कर रहा है निर्मला सीतारमण की घोषणाओं का. वैसे बाजार फिलहाल तो तेज़ी के ही मूड में नज़र आ रहा है. सेंसेक्स और निफ़्टी में मामूली तेज़ी है। बाजार में इस समय वॉल्यूम भी काफी कम है, इंतज़ार है तो बस बजट पेश करने का.

सेंसेक्स में इस समय करीब 62 अंकों की मजबूती दिख रही है तो निफ्टी में 13 अंकों की. बैंक इंडेक्स इस समय दबाव में है वैसे ज्‍यादातर सेक्‍टर में खरीदारी देखने को मिल रही है. निफ्टी पर सिर्फ आईटी, मेटल, रियल्टी इंडेक्‍स लाल निशान में है. सबसे ज्‍यादा तेजी ऑटो इंडेक्‍स में है. टॉप गेनर्स में NTPC, TATAMOTORS, M&M, MARUTI, SUNPHARMA शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर्स में TECHM, ICICIBANK, LT, WIPRO, BAJAJFINSV, TITAN शामिल हैं.

बता दें कि बजट से पहले कल इंट्राडे में सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा मजबूत होकर 71,851.39 के लेवल तक पहुंचा. वहीं निफ्टी 21740 का हाई बनाया था . पिछले साल की बात करें तो बजट वाले दिन स्टॉक मार्केट में अनिश्चितता थी और अंत में सेंसेक्स 0.27 फीसदी बढ़कर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 0.26% टूटकर बंद हुआ.

आज बजट के दिन Titan और Adani Enterprises के तिमाही नतीजे जारी होंगे. इनके अलावा Adani Ports and Special Economic Zone, आवास Financiers, Aditya Birla Capital, बाटा, City Union Bank, दीपक फ़र्टिलाइज़र, Indian Hotels Company, India Cements और Dr Lal PathLabs के भी नतीजे आएंगे. उधर ICRA के मुताबिक बाजारों में पिछले कुछ साल से STT को हटाने की मांग थी और जैसे ही जीएसटी संग्रह बढ़ा, इस मांग ने फिर जोर पकड़ लिया है. ICRA के मुताबिक यह कदम निवेशकों को घरेलू इक्विटी बाजारों में निवेश करने के लिए आकर्षित करेगा. एक्सपर्ट भी इस बात की लगातार मांग कर रहे हैं कि केंद्र सरकार को भारत में इक्विटी कल्चर को और अधिक सपोर्ट प्रदान करने के लिए लॉन्ग टर्म कैपिटल गेंस (LTCG) या सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को हटाने पर विचार करना चाहिए.

Exit mobile version