Site icon Buziness Bytes Hindi

स्टिंग ऑपरेशन का दावा: निषाद और राजभर के बयानों से हिली यूपी की सियासत


स्टिंग ऑपरेशन का दावा: निषाद और राजभर के बयानों से हिली यूपी की सियासत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में भले अभी महीनों हों, पर दिन पर दिन माहौल गरमाता जा रहा है। खासकर छोटे दल अपनी अहमियत दिखाने के चक्कर में कोई न कोई गुल यहां खिलाते ही रहते हैं। इन दलों की ओर से नित्य आते ताजा बयान भी दिलचस्प हैं।

इसी बीच विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बड़ी पार्टियों संग हाथ मिलाने को बेकरार निषाद पार्टी के संजय निषाद और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का एक स्टिंग ऑपरेशन वायरल है, जिसे बड़ी संजीदगी के साथ लोग सुन रहे हैं और समझ रहें हंै।

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद सत्ता के गलियारों की भी गहमा-गहमी बढ़ गई है। कुछ राजनीतिज्ञों ने इसे राजनीति की मौजूदा तस्वीर के मद्देनजर दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।

Read also: ओवैसी को यूपी के बाराबंकी में बैठक करने की नहीं मिली अनुमति

असल में वायरल ऑडियो एक टीवी चैनल का स्टिंग आपरेशन है, जिसमें ओमप्रकाश राजभर यह दावा कर रहे हैं कि, उन्होंने इलेक्शन के लिए पैसा लिया है जबकि, संजय निषाद चुनाव जीतने के लिए हिंसा तक करवाने की बात खुफिया कैमरे के सामने कहते दिख रहे हैं।

हालांंकि स्टिंग यह आपरेशन तब तक सच्चा नहीं कहा जा सकता जबकि, इस वीडियो की सत्यता कोई सरकारी सुरक्षा अथवा जांच एजेंसी ने न प्रमाणित की हो।

इस स्टिंग ऑपरेशन में हुई कनर्वसेशन पढिय़े-

संजय निषाद: हमारे लोग तो पुलिस थाना फूंकने वाले हैं। हमसे बड़ा दबंग कौन होगा। इलेक्शन में मर्डर करना पड़े तो वो भी करेंगे और इलेक् शन बाद केस की वापसी करा लेंगे। हमने बहुत बड़ी लैंड ली है। हम लोगों को प्रशिक्षित करते हैं, उन्हें बताते हैं कि वह गरीब आखिर क्यों हैं।

Read also; यूपी चुनाव में धर्मेंद्र प्रधान को बनाया गया बीजेपी प्रभारी

संजय निषाद: मुकेश साहनी (वीआईपी प्रमुख) अगर आएगा तो उसे मारकर खदेड़ देंगे। सहनी का वाहन फूंंक देंगे और दो-चार लोगों को जला देंगे तो वह एक माह में भाग जाएगा।

Exit mobile version