Site icon Buziness Bytes Hindi

पर्यटक के लिए जरुरी खबर, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक Statue of Unity बंद रहेगा


पर्यटक के लिए जरुरी खबर, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक Statue of Unity बंद रहेगा

28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक Statue of Unity का दीदार पर्यटक नहीं कर पाएंगे, खबरों के मुताबिक, राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी 5 दिनों के लिए बंद होगा | राष्ट्रीय एकता दिवस 31 अक्टूबर को है, जो की देशभर में मनाया जाता है। इस दिन सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म हुआ था और ये तो आप लोग जानते ही है की सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की एकता के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है | 

Read also: राष्ट्रीय एकता दिवस पर अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेंगे सीएपीएफ

इतिहासकारों के मुताबिक, आजादी पश्चात भारत कई टुकड़ों में बंटा था और उन टुकड़ों को एकत्र कर अखंड भारत का निर्माण सरदार पटेल ने किया है। भारत की सीमा कश्मीर से लेकर गोवा तक फैली है और इसका श्रेय वल्लभ भाई पटेल को जाता है। आपको बता दे, Statue of Unity का निर्माण साल 2018 में हुआ था और  नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर, 2018 को उद्घाटन करा था। 

Read also: मिलिंद सोमन मानते हैं, खेलों ने उनके जीवन को आकार दिया

राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित करने केवडिया जाएंगे, फ़िलहाल आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं हुई है। लेकिन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बंद करने की घोषणा कर दी गई है। हर साल लोग स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दीदार करने गुजरात जाते हैं। हालांकि, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक ये बंद रहेगा। फिर धनतेरस के दिन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की लंबाई 597 फीट है और ये दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति है।

Exit mobile version