Site icon Buziness Bytes Hindi

UP Chunav 2022: 10 मार्च को मतगणना स्थल पर जैमर लगाने की मांग, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयोग को लिखा पत्र


UP Chunav 2022: 10 मार्च को मतगणना स्थल पर जैमर लगाने की मांग, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयोग को लिखा पत्र

लखनऊ। UP Elections 2022| समाजवादी पार्टी (SP) ने 10 मार्च को सभी मतगणना स्थल पर मोबाइल जैमर लगाने की मांग की है। पार्टी की दलील है कि मोबाइल का दुरुपयोग हो सकता है। ऐसे में उस दिन जैमर लगाया जाए। पार्टी का आरोप है कि मोबाइल के माध्यम से हैकिंग भी हो सकता है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयोग भारत सरकार को पत्र लिखकर मांग की है कि निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव संपन्न कराने के लिए मतगणना स्थल पर जमा लगाना अनिवार्य है ।


Read also- UP Chunav 2022 Live: सुपर जोन और सेक्टर में बांटा मतगणना स्थल,लाइसेंसी असलाह पर भी रोक

इससे पहले समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को स्वतंत्र निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके पीछे की दलील है कि बीजेपी के कई प्रत्याशी सार्वजनिक मंचों पर यह कह रहे हैं कि भले ही विपक्ष कौन से ज्यादा वोट मिल जाए लेकिन विजय सर्टिफिकेट उनको ही मिलेगा। ऐसे में पार्टी ने चुनाव आयोग को ज्ञापन देकर निष्पक्ष मतगणना कराने की मांग की है। बिहार चुनाव में मतगणना के दौरान भी महागठबंधन ने ऐसे ही एनडीए पर चुनाव आयोग (Election commission) के साथ मिलकर मिलीभगत करने का आरोप लगाया था।

Read also- नहीं ली Covid डोज और नहीं है RTPCR रिपोर्ट तो मतगणना स्थल से रहे दूर

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि ऊंचाहार से बीजेपी प्रत्याशी अमरपाल महोदय सार्वजनिक मंचो पर बयान दे रहे हैं कि उनसे अधिक वोट भले ही किसी प्रत्याशी को मिल जाए लेकिन जीत का प्रमाण पत्र उन्हें ही मिलेगा। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि इसका ऑडियो भी वायरल हो रहा है ऐसे में यह चिंताजनक और गंभीर मामला है। इस ऑडियो के आधार पर सपा निष्पक्ष मतगणना संपन्न होने पर प्रश्न चिन्ह लगा रही है। वही ऊंचाहार से सपा प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे का कहना है कि विधानसभा में मतगणना निष्पक्ष कराने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। यहां तक कि मतगणना हाल में पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी जाए।

Exit mobile version