राज्य सरकार जनस्वास्थ्य के प्रति अत्यन्त सजग: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेशराज्य सरकार जनस्वास्थ्य के प्रति अत्यन्त सजग: मुख्यमंत्री

Date:


राज्य सरकार जनस्वास्थ्य के प्रति अत्यन्त सजग: मुख्यमंत्री

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार जनस्वास्थ्य के प्रति अत्यन्त सजग है। जनता को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रयास किये जा रहे हैं। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में 02 एम्स और 30 नये मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जा रहा है। आज प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं पहले से बहुत बेहतर हुई हैं। मैनपावर टेªनिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। लोगों की सुविधा के लिए प्रदेश में वर्चुअल परामर्श सेवाओं की शुरुआत की जा चुकी है। प्रदेशवासियों को आज टेलीमेडिसिन और टेलीकंसलटेशन की सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने यह विचार आज यहां अपोलोमेडिक्स हॉस्पिटल में ऑर्गन ट्रांसप्लाण्ट कार्यक्रम का अनावरण करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार प्रदेशवासियों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं। गरीबों को इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिगत आयुष्मान भारत योजना लागू की गयी है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दृष्टिगत राज्य में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हम सबकी जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस समय इस महामारी की शुरुआत हुई तब से राज्य सरकार ने इस चुनौती का सामना करने के लिए निरन्तर कार्य किया और सभी आवश्यक निर्णय त्वरित गति से लिए। प्रदेशवासियों को कोरोना का इलाज मुहैया कराने के दृष्टिगत एल-1, एल-2, एल-3 श्रेणी के डेढ़ लाख बेड स्थापित किये गये। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में आई0सी0यू0 बेड्स और वेण्टीलेटर्स उपलब्ध कराये गये।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...