Site icon Buziness Bytes Hindi

जहरीली अवैध शराब के सेवन से 500 मौतों के लिये राज्य सरकार दोषी: अजय कुमार लल्लू


जहरीली अवैध शराब के सेवन से 500 मौतों के लिये राज्य सरकार दोषी: अजय कुमार लल्लू

लखनऊ: राज्य में जहरीली शराब के अवैध कारोबार और उसके सेवन से लगातार हो रही मौतों पर राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा कार्यवाही में ढिलाई बरतते हुये उन्हें अवैध जहरीली शराब के कारोबार को संरक्षण देने की नीति व जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों के बाद कांग्रेस ने राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन कर जनपद मुख्यालयों पर धरना देकर जहरीली शराब के सेवन से उजड़े परिवारों को आर्थिक सहायता देने व शराब माफियाओं व दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की, कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में भी धरना दिया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में आयोजित धरने को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि राज्य में भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में अवैध जहरीली शराब कारोबारियो का सिंडिकेट दिन प्रतिदिन मजबूत हुआ है जिसके चलते जहरीली शराब के सेवन से अब तक 500 से अधिक मानव जाने गयीं हैं, परिवार उजड़ गए हैं लेकिन शराब माफिया व्यवस्था के संरक्षण में बेखौफ होकर जहरीली शराब कारोबार में लगे हुए है, अंबेडकर नगर, आजमगढ़ की घटना के बाद अलीगढ़ में जिस तरह 106 से अधिक मानव जाने गयी उससे साबित होता है कि सरकार शराब माफियाओं पर नकेल कसने में नाकाम हुई है अथवा उसे व्यवस्था का पूरा संरक्षण प्राप्त है। इतनी मौतों की जिम्मेदारी लेते हुए आबकारी मंत्री को बर्खास्त किया जाना चाहिए।

Read also: अल सल्वाडोर ने दी बिटकॉइन को कानूनी मान्यता

उन्होंने जहरीली अवैध शराब के सेवन से 500 मौतों के लिये राज्य सरकार को दोषी ठहराते हुए उजड़े परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने व अवैध जहरीली शराब कारोबारियों सहित आबकारी विभाग व सत्ता के उच्चपदों पर पदस्थ होकर इंसानी जानों से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की मांग की।

Exit mobile version