Site icon Buziness Bytes Hindi

हर महिला को सुरक्षा देने के लिए संकल्पबद्ध है प्रदेश सरकार: सीएम योगी


हर महिला को सुरक्षा देने के लिए संकल्पबद्ध है प्रदेश सरकार: सीएम योगी

लखनऊः उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति हो रहे अत्याचार को लेकर विपक्षी दल प्रदेश सरकार पर हमलावर है। प्रदर्शनों के दौरान पुलिस के रवैये की भी आलोचना हो रही है । सड़क पर उत्तरी कांग्रेस प्रदेश में जंगल राज करार दे रही है। इस माहौल के बीच राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लोगों को आश्वस्त किया है कि उनकी सरकार हर महिला को सुरक्षा देने के लिए संकल्पबद्ध है।

योगी आदित्यनाथ का ट्वीट
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा, ‘उत्तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्मान-स्वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्य में उदाहरण प्रस्तुत करेगा। आपकी उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक माता-बहन की सुरक्षा व विकास हेतु संकल्पबद्ध है। यह हमारा संकल्प है-वचन है।’

Exit mobile version