Site icon Buziness Bytes Hindi

सुबह की शुरुआत करे हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ: जाने वेजिटेबल सूजी चीला की रेसिपी


सुबह की शुरुआत करे हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ: जाने वेजिटेबल सूजी चीला की रेसिपी

सुबह का नास्ता ऐसा होना चाहिए जो टेस्टी, हेल्थी और जल्दी बनने वाला हो। सब्जियों का चीला सुबह के नास्ते का सबसे अच्छा विकल्प है। आइये जानते है पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन की रेसिपी!

Read also: नीम और गिलोय का जूस करता है शुगर को कंट्रोल, जाने इसके फायदे और रेसिपी

हममें से कई लोगों को अपने बच्चों को सब्जियां खाने में परेशानी होती है। आपने शायद उन्हें मैश किए हुए स्वादिष्ट डिश के साथ सब्जियां खिलाने की कोशिश की, या उन्हें पास्ता या पिज्जा में भी मिलाया हो, लेकिन फिर भी, यह तरीका हमेशा काम नहीं करता। बच्चे हमेशा सब्जियों को उठाकर एक तरफ रख देते हैं, लेकिन क्या होगा अगर हमने आपसे कहा कि आप अपने बच्चों को बिना किसी चिंता के सब्जियां आसानी से खिला सकते हैं? यहां हम आपके लिए सूजी वेजिटेबल चीला की एक स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं। यह चीला पोषण से भरपूर होता है क्योंकि यह कई तरह की सब्जियों से भरा होता है। आप इस रेसिपी के स्वाद को अपने स्वाद के अनुसार आसानी से कस्टमाइज़ कर सकते हैं और इसे एक झटपट नाश्ता बना सकते हैं!

वेजिटेबल चीला बनाना बेहद आसान है जिसमे आपको सभी सामग्री आसानी से मिल जाती है। 

वेजिटेबल चीला इंग्रेडिएंट्स- सूजी, बेसन, अपनी पसंद की कोई भी सब्जी जैसे, गाजर, पत्ता गोभी, मटर, प्याज, बीन्स, शिमला मिर्च आदि, नमक और मसाले।

Read also: घर पर टॉय करे पोहे से बने बॉल्स, ये रही रेसिपी

वेजिटेबल सूजी चीला बनाने की विधि

वेजिटेबल सूजी चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें सूजी, बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च डालें और अच्छी तरह से मिलाएँ। इन चीज़ो को मिलाकर थोड़ा पानी डाले और घोल बनाये। अब इस घोल में बारीक़ कटी हुई सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर, मक्का, शिमला मिर्च, हरी बीन्स और अपने पसंद की कोई और सब्जियाँ डालें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं। अब एक पैन ले और उसे चिकना कर लें, इसमें बैटर डालें और फैलाएं और दोनों तरफ से सही से पकाएं। एक तरफ से पकाने के बाद इसे गरमा-गरम चटनी के साथ पड़ोसे और आनंद ले !   

Exit mobile version