बाजार:- आज के समय मे बाजार में ऑर्गेनिक चीजो को उपयोग करना चाह रहा है और मार्के में ऑर्गेनिक खाद का उपयोग बढ़ गया है क्योंकि अब लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क होते जा रहे हैं और वह यह बिल्कुल नहीं चाहते है कि उन्हें जो सब्जियां और फल मार्केट से मिले वह कृतिम कीटनाशक के छिड़काव से बड़ी की गई हो। तो अब अगर आप गांव के निवासी हैं और आप अपना व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का आइडिया आपके लिए बेहतर साबित होगा। क्योंकि आज हम आपको बताने जा रहे ऑर्गेनिक खाद बनाने के व्यापार के बारे में जिससे आज के दौर में आप बेहतरीन कमाई कर सकते हैं।
क्योंकि आज के समय में जैविक खाद का उपयोग बढ़ गया है और लोग अब अपनी फसल में उपयोग हेतु इसी खाद को तलाश कर रहे हैं। अब अगर आप अपने दिमाग का थोड़ा सा इस्तेमाल करके अपनी ग्रामीण दिनचर्या का उपयोग कर जैविक खाद का व्यापार शुरू करते हैं तो यह आपके लिए सिर्फ फायदे का सौदा साबित होगा।
कैसे शुरू करे जैविक खाद का व्यापार:-
अगर हम जैविक खाद के व्यापार में निवेश की बात करे तो शुरुआत में इसमे आपको थोड़ा ज्यादा निवेश करना पड़ सकता है लेकिन आप इससे बाद में धमाकेदार कमाई कर सकते हैं। जैविक खाद का व्यापार शुरू करने के लिए आप बैंक से लोन ले सकते हैं। इसका व्यापक शुरू करने में आपको 1.5 लाख की लागत लगानी होगी। इनका व्यापार आप अपने आस पास खाली पड़ी किसी भी प्रकार की जमीन में कर सकते हैं इसके लिए किसी विशेष मशीन की आवश्यकता नहीं होती है। इस व्यापार को शुरू करने के लिए आपको जीएसटी रजिस्ट्रेशन के साथ फर्टिलाइजर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और बायो रिएक्टर, बायो फर्मेंटर, ऑटो क्लेव, बॉयलर, आरओ प्लांट, कंपोस्ट सिविंग मशीन, कंप्रेशर, फ्रीजर, कन्वेयर्स व कुछ अन्य मशीनों की आवश्यकता होगी।
जैविक खाद बनाने के लिए उपयोगी सामग्री;-
वही अगर हम जैविक खाद बनाने के लिए उपयोग होने वाले कच्चे माल की बात करे तो उसके लिए आपको मेन्योर, पोल्ट्री मेन्योर, गोबर, कृषि कचरा और रॉक फॉस्फेट की जरुरत पड़ेगी। इसी सामग्री का उपयोग करके आप जैविक खाद बना सकते हैं और मार्केट में अपना बिजनेस शुरू करके अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं।
जाने जैविक खाद से किंतनी होगी कमाई:-
अगर हम इस व्यापार से मिलने वाले फायदे की बात करे तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका बिजनेस कितने बड़े स्तर पर है। क्योंकि यह बिजेनस जितने बड़े स्तर पर होगा उतना अधिकरिटर्न आपको मिलेगा। आगर हम रकम के तौर पर समझे तो इसमे अगर आप 4 लाख का इंवेसमेन्ट करते हैं तो यह आपको 5 लाख का रिटर्न देगा।
