कंगना रनौत पूरे बॉलीवुड की काली करतूतों से पर्दा हटाने में लगी हुई हैं। बीते 2 महीने से कंगना रनौत लगातार मूवी माफिया पर हमला बोल रही थीं। सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का एंगल सामने आने के बाद कंगना ने बॉलीवुड ड्रग माफिया का काला सच पूरे जमाने को दिखा दिया था। सोशल मीडिया के जरिए कंगना रनौत ने इस बात का खुलासा किया था कि बॉलीवुड में ड्रग रैकेट चलते हैं जिसकी जांच करने के लिए नारकोटिक्स ब्यूरो को कदम उठाने चाहिए।
इसी बीच एक बार फिर से कंगना रनौत ने बॉलीवुड ड्रग माफिया की पोल खोलते हुए सितारों को आड़े हाथ लिया है। टीवी न्यूज चैनल रिपब्लिक भारत से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा कि, ‘बहुत से यंग और मेरी उम्र के एक्टर्स खुलेआम ड्रग्स लेते हैं। ऐसे सितारों के बारे में अक्सर ब्लाइंड आइटम लिखे जाते हैं लेकिन सब कुछ बहुत ही अच्छे तरीके से हैंडल कर लिया जाता है।’
आगे कंगना रनौत ने आरोप लगाते हुए कहा कि, ‘इन सितारों की पत्नियां ऐसी पार्टियों का आयोजन करती हैं जिनमें ड्रग्स का इस्तेमाल होता है। यहां का माहौल पूरी तरह से अलग होता है। यहां पर मौजूद हर शख्स ड्रग लेता है। बहुत सी सरकारों ने बॉलीवुड ड्रग माफिया को बढ़ावा दिया है। ड्रग माफिया डीलर्स नेताओं को अच्छे से जानते हैं।’
कंगना रनौत ने दावा किया कि, ‘कई ब्लाइंड आटम्स में सितारे ये कबूल चुके हैं कि उनको ड्रग लेने की आदत है। ये लोग ही नेपोटिज्म को जमकर बढ़ावा देते हैं। कुछ सितारों को तो बचपन से ही ड्रग लेने का शौक है। मैंने ऐसे बहुत से सितारों को डेट किया है जो ड्रग्स के लेना अपनी शान समझते हैं। ये लोग शराब के साथ ड्रग लेना पसंद करते हैं। इसके बाद वो गोलियां खाना शुरु करते हैं और आखिर में ड्रग सूंघने से ही उनको नशा हो जाता है। इन पार्टीज में लोग अश्लील हरकतें करते हैं। कई फिल्मों में तो ड्रग पार्टीज का सच दिखाया गया है। यहां सवाल ये उठता है कि क्या ऐसे लोगों को हमें अपना आइडल बनाना सही है।’

