Site icon Buziness Bytes Hindi

स्टार जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने रिटायरमेंट का किया एलान

deepa

भारत की स्टार जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ यह जानकारी साझा की। दीपा करमाकर इस साल एशियाई चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट बनीं। रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाली दीपा ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में जिम्नास्टिक में कांस्य पदक जीता था। वह राष्ट्रमंडल खेलों में ऐसा करने वाली पहली भारतीय भी बनीं।

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में दीपा ने लिखा कि उन्होंने अपने रिटायरमेंट का फैसला काफी सोचने के बाद लिया है। उन्होंने कहा, यह फैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन उनका मानना है कि अपने बूट टांगने का यह सही समय है। दीपा करमाकर ने अपनी खेल यात्रा की यादों को साझा करते हुए लिखा कि उन्हें वह पांच साल की दीपा याद है, जिसे कहा गया था कि वह अपने सपाट पैरों के कारण कभी जिम्नास्ट नहीं बन सकती। उन्हें विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना और पदक जीतना, और सबसे महत्वपूर्ण बात, रियो ओलंपिक में प्रोडुनोवा वॉल्ट का प्रदर्शन करना, मेरे करियर का सबसे यादगार पल रहा है। आज मैं उस दीपा को देखकर बहुत खुश हूं।

दीपा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में आगे लिखा कि ताशकंद में एशियाई जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में उनकी आखिरी जीत एक महत्वपूर्ण मोड़ थी क्योंकि तब तक उन्हें लगा कि मैं वो अपने शरीर को और आगे बढ़ा सकती हैं लेकिन कभी-कभी हमारा शरीर हमें आराम करने के लिए कहता है, लेकिन दिल फिर भी सहमत नहीं होता। दीपा ने लिखा कि वो भले ही रिटायर हो रही हैं लेकिन लेकिन जिम्नास्टिक से उनका नाता कभी नहीं टूटेगा।

Exit mobile version