Site icon Buziness Bytes Hindi

स्टालिन ने तमिलनाडु के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में ले शपथ


स्टालिन ने तमिलनाडु के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में ले शपथ

चेन्नई: विधानसभा चुनाव में द्रमुक को मिली भारी जीत के बाद पार्टी अध्यक्ष मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन ने शुक्रवार को तमिलनाडु के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने 68 वर्षीय स्टालिन को राजभवन में आयोजित साधारण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। स्टालिन पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं।

विपक्षी अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेता ओ पनीरसेल्वम, कांग्रेस के पी चिदंबरम समेत गठबंधन के नेता, एमडीएमके अध्यक्ष वाइको और राज्य के शीर्ष अधिकारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए आयोजित किया गया था और सभी ने मास्क लगाया हुआ था।

तमिलनाडु की कुल 234 विधानसभा सीटों में से द्रमुक और कांग्रेस गठबंधन को 154 सीटों पर जीत मिली है। द्रमुक को 133 सीटों पर और कांग्रेस को 18 सीटों पर जीत मिली है। सत्ताधारी अन्नाद्रमुक को 66, उसके सहयोगी भाजपा को चार सीटों पर जीत मिली। पीएमके को पाँच सीटों पर जीत मिली।

Exit mobile version