पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन की कटौती के बाद फिर बनी स्थिरता

बिज़नेसपेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन की कटौती के बाद...

Date:


पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन की कटौती के बाद फिर बनी स्थिरता

नई दिल्ली : पेट्रोल और डीजल के दाम में एक दिन की कटौती के बाद फिर स्थिरता बनी हुई तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में भी बीते सत्र की गिरावट के बाद तरीबन स्थिरता के साथ कारोबार चल रहा था बेंट्र क्रूड का भाव पिछले सत्र में टूटने के बाद 40 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 81.99 रुपये, 83.49 रुपये, 88.64 रुपये और 84.96 रुपये प्रति लीटर पर बने हुए हैं डीजल की कीमतें भी 73.05 रुपये, 76.55 रुपये, 79.57 रुपये और 78.38 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है।

एक दिन पहले तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में आठ से नौ पैसे जबकि डीजल के दाम में 10 से 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती थी।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटर कांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर ब्रेंट क्रूड के नवंबर डिलीवरी अनुबंध में शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.12 फीसदी की कमजोरी के साथ 40.01 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।

वहीं, डब्ल्यूटीआई के अक्टूबर डिलीवरी वायदा अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले .0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 37.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों की माने तो तेल की मांग कमजोर रहने की आशंका बनी हुई है जिससे कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...