St Mary School ने बच्चों का रिजल्ट रोका पेरेंट्स एसोसिएशन ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेशSt Mary School ने बच्चों का रिजल्ट रोका पेरेंट्स एसोसिएशन ने संभाला...

Date:


St Mary School ने बच्चों का रिजल्ट रोका पेरेंट्स एसोसिएशन ने संभाला मोर्चा

गाजियाबाद। शास्त्रीनगर स्थित सेंटमेरी स्कूल (St Mary School) प्रबंधन कोरोना वैश्विक महामारी के कारण पिछले दो साल से भी ज्यादा समय से बंद होने के बाद भी अभिभावकों से पूरी फीस की मांग करता आ रहा है। जबकिं पेरेंट्स फीस में राहत की मांग कर रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण अधिकतर अभिभावको के काम रोजगार बंद हो गये है और हजारों अभिभावको की नोकरी भी छूट गई। साथ ही पिछले दो साल से बच्चे भौतिक रूप से स्कूल भी नहीं गये हैं । स्कूल द्वारा केवल ऑन लाइन शिक्षा दी गई है। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत स्कूल द्वारा बहुत कम खर्चा किया गया है।

Read also: श्रीलंका में छात्रों से 14 मार्च से स्कूलों में लौटने का आग्रह

अभिभावकों का कहना है कि ऑन लाइन शिक्षा की पूरी फीस किस आधार पर दी जाए। अभिभावकों को इस तरह का रुख अख्तियार करते हुए देख अब स्कूल प्रबंधन ने फीस जमा कराने के लिए ठोस रणनीति बनाई और अभिभावकों के बच्चों के रिजल्ट रोक दिए गए। स्कूल प्रबंधन की तरफ से कहा जा रहा है कि पहले पूरी फीस दें उसके बाद ही रिजल्ट दिया जाएगा। पेरेंट्स द्वारा गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन से मदद मांगी गई। जिस पर गाजियाबाद पेरेंट्स एसोसिएशन (Ghaziabad Parents Association) की टीम अभिभावकों के सपोर्ट के लिये स्कूल पहुँच गई और सभी बच्चों के रिजल्ट जारी करने के लिए कहा गया।

जिस पर दोनों ही तरफ से हंगामा जारी है। दबाव बनाने के रणनीति के तहत स्कूल द्वारा पुलिस बुला ली गई। स्कूल फीस विवाद में पहले भी चर्चा का विषय बना हुआ है। वर्ष 2018 में फीस अधिनियम बनने के बाद जिला स्तरीय शुल्क नियामक समिति द्वारा स्कूल को बच्चों की फीस वापसी का आदेश दिया था और स्कूल पर तथ्य छुपाने एवम बैलेंस शीट जमा ना करने पर एक लाख का जुर्माना लगाया था। बावजूद इसके स्कूल द्वारा अपनी मनमानी जारी रखते डीएफ आरसी के आदेश की अवेहलना करते हुये आज तक बच्चों की फीस वापसी नही की है।उल्टे अभिभावको पर फीस जमा करने का दबाब बनाया जा रहा है ।अभिभावक सुबह 9 बजे ही स्कूल पहुँच गये थे।

Read also: छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य का होगा परीक्षण

अभिभावक और जीपीए द्वारा दोपहर 3 बजे तक धरना दिया गया। उसके बाद पुलिस प्रशासन की देख रेख में स्कूल की प्रधानाचार्य से की दौर में वार्ता हुई। जिसके बाद स्कूल की प्रधानाचार्या ने बच्चों का रिजल्ट जारी करने के लिये लिए दो दिन का समय मांगा है सेंट मेरी पेरेंट्स एसोसिएशन (Ghaziabad Parents Association) की अध्य्क्ष साधना सिंह और जीपीए के सचिव अनिल सिंह ने कहा है आशा करते है कि दो दिन के अंदर स्कूल प्रशासन द्वारा सभी बच्चो का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा और बच्चों की पढ़ाई को बाधित नहीं किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...