सेंट लूसिया टी10 लीग: सलामी जोड़ी ने 10 ओवरों में बना डाले 173

स्पोर्ट्ससेंट लूसिया टी10 लीग: सलामी जोड़ी ने 10 ओवरों में बना डाले...

Date:


सेंट लूसिया टी10 लीग: सलामी जोड़ी ने 10 ओवरों में बना डाले 173

सेंट लूसिया टी10 लीग में 28 जून को ग्रॉस आइलेट कैनन ब्लास्टर्स और बबोनो लेदरबैक्स के बीच टूर्नामेंट का 10वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में सलामी बल्लेबाजों के दम पर ब्लास्टर्स ने 96 रन से जीत दर्ज की।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टेरेयेक गैब्रियल और कप्तान किमानी मेलियस बतौर सलामी जोड़ी मैदान पर उतरे। विपक्षी टीम के गेंदबाजों के लिए इस साझेदारी को तोड़ना नामुमकिन रहा और दोनों बल्लेबाजों ने निर्धारित 10 ओवरों में 173 रन की अटूट साझेदारी की, जिसमें 16 अतिरिक्त रन टीम के खाते में जुड़े।

मेलियस ने 28 गेंदों में 7 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 73, जबकि गैब्रियल ने 34 बॉल में 13 बाउंड्री के दम पर नाबाद 84 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से किसी भी गेंदबाज की इकॉनमी 10 से नीचे नहीं रही।

किमानी मेलियस ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी वेस्टइंडीज की कप्तानी की थी। मेलियस ने गुरुवार को विएक्स फोर्ट नॉर्थ राइडर्स के खिलाफ मैच में 34 गेंदों में 11 छक्के जड़ते हुए तूफानी शतक ठोक दिया था। इस पारी में उन्होंने 11 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 103 रन बनाए थे।

विशाल टारगेट का पीछा करते हुए बबोनो लेदरबैक्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने अपने 3 विकेट महज 22 रन के अंदर ही गंवा दिए थे। आलम ये रहा कि टॉप-5 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी ना छू सके। इसके बाद एल्विन ने 12 गेंदों में 14 रन, जबकि विल्फ्रेड ने 11 बॉल में 21 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन बबोनो निर्धारित ओवरों में 77/6 से आगे नहीं बढ़ सकी।

ब्लास्टर्स की तरफ से टायरेल चिकोट ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। इस दौरान वह हैट-ट्रिक से भी चूके। उनके अलावा डोरनेट एडवर्ड और ली सोलोमोन ने 1-1 शिकार किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related