Site icon Buziness Bytes Hindi

सेंट जाॅन्स के छात्र शिवम को मिली 2 लाख रुपये की स्काॅलरशिप


सेंट जाॅन्स के छात्र शिवम को मिली 2 लाख रुपये की स्काॅलरशिप

एफआईआईटी जेईई की परीक्षा में देश में 932 वी रैंक प्राप्त की थी
पूर्व प्रधानाचार्या चंद्रलेखा जैन को बताया अपनी प्रेरणा का स्रोत

मेरठ। शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुए सेंट जाॅन्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र शिवम सिंघल ने एफआईआईटी जेईई की परीक्षा में देश में 932 वी रैंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम पुनः रोशन किया है। एफआईआईटी जेईई की ओर से शिवम सिंघल को 2 लाख रुपये की स्काॅलरशिप प्रदान की गई है। आज विद्यालय में संस्था की ओर से शिवम सिंघल को प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।

शिवम सिंघल ने 12वीं के परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। शिवम सिंघल ने संपूर्ण भारत में 932 वी रैंक प्राप्त करी है। ऑफिशिएटिग प्रधानाचार्या डाॅ शिमोना जैन ने शिवम सिंघल को बधाई दी, तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रदान की। उन्होंने शिक्षकों के सहयोग के लिए भी उनका धन्यवाद दिया।


इस अवसर पर शिवम सिंघल ने बताया कि पूर्व प्रधानाचार्या आदरणीय चंद्रलेखा जैन उसकी प्रेरणा स्रोत है, तथा मैं अपने जीवन की प्रत्येक सफलता को उन्हें श्रद्धा रूपेण समर्पित करता हूं। सेंट जाॅन्स के शिक्षकों के द्वारा उन्हें अद्वितीय सहयोग प्रदान किया गय जिसके आधार पर ही वे इस लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहे।

Exit mobile version