Site icon Buziness Bytes Hindi

SSR के अकाउंट से रिया के खाते में कोई बड़ा अमाउंट ट्रांसफर नहीं


SSR  के अकाउंट से रिया के खाते में कोई बड़ा अमाउंट ट्रांसफर नहीं

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था जिसमें उन्होंने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुशांत के पिता ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा था कि रिया ने सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपये निकाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया था।

रिया चक्रवर्ती का नाम सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें दफ्तर में पेश होने का समन भेजा था। रिया अब तक दो बार ईडी दफ्तर अपना बयान दर्ज कराने आ चुकी हैं। पिछले दिनों रिया से ईडी ने 18 घंटे पूछताछ की, जिसमें ऐक्ट्रेस के अकाउंट में कोई बड़ा ट्रांसफर नहीं दिखा। रिया और उनके घरवालों के अकाउंट में सुशांत के खाते से कोई बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं हुई थी।

Exit mobile version