SSR की पूर्व मैनेजर दिशा की न्यूड बॉडी मिलने वाली रिपोर्ट ग़लत, मुंबई पुलिस की सफाई

बॉलीवुडSSR की पूर्व मैनेजर दिशा की न्यूड बॉडी मिलने वाली रिपोर्ट ग़लत,...

Date:


SSR की पूर्व मैनेजर दिशा की न्यूड बॉडी मिलने वाली रिपोर्ट ग़लत, मुंबई पुलिस की सफाई

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियान को लेकर लगातार बातें हो रही हैं। अब मुंबई पुलिस का एक बयान सामने आया है। मुंबई पुलिस के डीसीपी जोन-11 विशाल ठाकुर ने बताया है कि दिशा की मौत के बारे में चल रही कुछ मीडिया रिपोर्ट्स गलत हैं। उन्होंने कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिशा की बॉडी न्यूड मिली थी, लेकिन ऐसा नहीं है। ये रिपोर्ट्स गलत हैं।

डीसीपी विशाल ठाकुर ने बताया कि जब दिशा की बॉडी मिली तब पुलिस ने तुरंत वहां पहुंच कर शव का पंचनामा किया। उन्होंने यह भी बताया है कि मौके पर दिशा सालियन के माता-पिता भी मौजूद थे। डीसीपी ठाकुर ने ये भी बताया कि दिशा ने अपनी मौत से पहले आखिरी कॉल अपनी दोस्त अंकिता को की थी। उन्होंने बताया कि अंकिता के साथ ही लगभग 20-25 लोगों के बयान अभी तक दर्ज किए गए हैं। बता दें कि दिशा सालियन ने 8 जून को मुंबई के मलाड इलाके में एक बहुमंजिला इमारत की 14 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...