श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के बाद अब खुशी कपूर बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए एकदम तैयार नजर आ रही हैं। वह कई फोटोशूट करवाकर भी सुर्खियों में आ चुकी हैं। इसी राह में एक कदम और बढ़ाते हुए अब श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर का इंस्टाग्राम अकाउंट ऑफिशियल हो गया है। बड़ी बहन जाह्नवी की तरह खुशी कपूर को भी इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक मिल गया है।
इंस्टाग्राम हो या ट्विटर सेलेब्स के लिए सोशल मीडिया अकाउंट काफी मायने रखते हैं। अच्छी फैन फॉलोइंग का अंदाजा भी इस पैमाने पर लगाया जा सकता है तो वहीं स्टार्स की मंहगी कमाई का एक राज सोशल मीडिया भी है।
जब खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल एंट्री की तो दूसरे सेलेब्स ने उनका स्वागत किया। साथ ही साथ खुशी कपूर की इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरें भी वायरल होने लगी। यही वजह है कि खुशी कपूर सोशल मीडिया पर फिलहाल छाई हुई हैं।
खुशी कपूर अपनी बहन जाह्नवी से तीन साल छोटी हैं। खुशी का जन्म 5 नवंबर 2000 को हुआ। 20 साल की खुशी कपूर अब बहन की तरह करियर संवारने के लिए एकदम तैयार नजर आ रही हैं।
खुशी कपूर की इंस्टाग्राम पर 100 से भी ज्यादा फोटोज हैं। उन्होंने अभी से 97273 फॉलोअर्स फॉलो करते हैं। अभी खुशी कपूर फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अभी से खूब हैं। उनके हर पोस्ट पर हजारों लाइक और कमेंट्स होते हैं।

