श्री विजयापुरम: मोदी सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का रखा नया नाम

नेशनलश्री विजयापुरम: मोदी सरकार ने पोर्ट ब्लेयर का रखा नया नाम

Date:

केंद्र की मोदी सरकार ने शुक्रवार को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर “श्री विजयापुरम” कर दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह निर्णय देश को औपनिवेशिक छाप से मुक्त करने की भावना से लिया गया है।

उन्होंने एक्स पर कहा, “देश को औपनिवेशिक छाप से मुक्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, आज हमने पोर्ट ब्लेयर का नाम बदलकर ‘श्री विजयापुरम’ करने का फैसला किया है।” शाह ने कहा, “जबकि पहले का नाम औपनिवेशिक विरासत वाला था, श्री विजयापुरम हमारे स्वतंत्रता संग्राम में मिली जीत और उसमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की अद्वितीय भूमिका का प्रतीक है।”

गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का भारत के स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में एक अद्वितीय स्थान है। उन्होंने कहा, “यह द्वीप क्षेत्र, जो कभी चोल साम्राज्य के नौसैनिक अड्डे के रूप में कार्य करता था, आज हमारी रणनीतिक और विकास आकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण आधार बनने की ओर अग्रसर है। यह वह स्थान भी है, जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने पहली बार हमारा तिरंगा फहराया था और यहाँ वह सेलुलर जेल भी है, जहां वीर सावरकर जी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्र राष्ट्र के लिए संघर्ष किया था।”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...