Site icon Buziness Bytes Hindi

Sri Lanka: सड़कों में फैली हिंसा, हालात हुये बेकाबू

श्रीलंका में ताजा समय में हालात खराब बने हुये है, जिसके कारण वहाँ कल से लगातार हिंसा जारी है। बता दें कि PM महिंद्रा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद यह हिंसा और भी भड़क उठी है, जहाँ राजपक्षे परिवार के समर्थकों और विरोधियों के बीच खूनी संघर्ष जारी है। वहीं कल के दिन से ही श्रीलंका के नेताओं पर आम लोंगो के हमले लगातार जारी हैं, जहाँ सत्ता पक्ष के मंत्रियों और उनके सांसदों पर लगातार हमले किये जा रहें हैं, वहीं कल के दिन भीड़ की मार से बचने के लिये एक सांसद ने खुदकुशी कर ली।

इसके साथ ही PM महिंद्रा राजपक्षे के हम्बनटोटा स्थित पैतृक आवास में विरोधियों ने आग लगा दी है, इसके साथ ही सत्ता पक्ष के मंत्रियों और सांसदों की संपत्तियों को भी प्रदर्शनकारियों द्वारा नष्ट किया जा रहा है। वहीं कल के दिन PM आवास में आग लगने की घटना हुई, जहाँ आग बुझाने के लिये पुलिस ने वाहन बुलाये, जिनपर भी प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया और सभी वाहनों को नष्ट करने का प्रयास किया।

इसके साथ ही श्रीलंका सरकार में कैबिनेट मंत्री सनथ निशांत के आवास पर कल के दिन आग लगा दी गयी थी, साथ ही मोरदुवा शहर के मेयर समन लाल फर्नाडो के घर को जला दिया गया है। दूसरी ओर PM राजपक्षे समर्थकों ने सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर हमले शुरू कर दिये हैं, जिसके बाद हालत खराब होते जा रहें हैं।

Exit mobile version