Site icon Buziness Bytes Hindi

Sri Lanka: हवाई अड्डे पर प्रदर्शनकारी कर रहें कब्जे की कोशिश, PM को भागने से नाकाम करने की कोशिश

श्रीलंका में आज के दिन भारी हिंसा हुई है, जहाँ पूर्व PM महिंद्रा राजपक्षे के खिलाफ लोंगो का गुस्सा भड़क उठा है। जानकारी के अनुसार भीड़ ने पूर्व PM के आवास को चारों तरफ से घेर रखा है, इसके साथ ही उन्होंने त्रिकोमोली में स्थित नौसेना कार्यालय को भी घेर लिया है। वहीं खबर यह भी आ रही है कि पूर्व PM महिंद्रा राजपक्षे अब श्रीलंका छोड़कर भागने की फिराक में है, ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने कोलंबो के बंदरानायक हवाई अड्डे की तरफ जाने वाली सड़क को अपने कब्जे में लेकर वहाँ चेकपोस्ट का निर्माण कर दिया है।

दूसरी ओर उनकी और सेना के बीच लगातार झड़पें जारी है, क्योंकि उन्होंने आज हवाईअड्डे को कब्जे में लेने की नाकाम कोशिश की, वहीं वह राजपक्षे परिवार के वफादारों पर भी नजर बनायें हुये हैं, जिन्हें वह देश छोड़कर भागने देना नहीं चाहते हैं। वहीं श्रीलंका के स्पीकर महिंदा थापा ने इस हालिया स्थिति पर बयान जारी करते हुये कहा है कि उन्होंने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को निर्धारित तिथि से पहले संसद बुलाने का अनुरोध किया है, क्योंकि मौजूदा समय में देश में कोई सरकार और व्यवस्था मौजूद नहीं है।

इसके साथ ही आगे जानकारी देते हुये उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं को सूचित किया गया है कि वह एक आवश्यक बैठक का आयोजन करें, जिसमें सदन के कामकाज की चर्चा हो।

Exit mobile version