Site icon Buziness Bytes Hindi

Sri Lanka: आधी रात को भिड़े पुलिस और प्रदर्शनकारी, गहराता जा रहा आर्थिक संकट

श्रीलंका में इन दिनों आर्थिक संकट से पूरे देश में त्राहिमाम मचा हुआ है, जहाँ रोजाना कड़े प्रदर्शन का सामना सरकार को करना पड़ रहा है। वहीं बीते दिन शुक्रवार को फिर से लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला है, जिसके बाद दोबारा आपातकाल की घोषणा देश में कर दी गयी।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की मध्य रात्रि में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की कार्यवाही शुरू कर दी, क्योंकि प्रदर्शनकारी संसद भवन के बाहर कई दिनों से डटे हुये थे। बता दें कि हाल में ही श्रीलंका में डिप्टी स्पीकर का चुनाव हुआ है, जिसमें सत्ताधारी पार्टी ने जीत हासिल कर ली है, जिसके बाद लोंगो का गुस्सा और बढ़ गया है।

दूसरी तरफ प्रधानमंत्री महिंद्रा राजपक्षे से इस्तीफे की मांग चारों तरफ से हो रही है, जहाँ इसके बाबत राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने भी PM से इस्तीफा देने को कहा है। उन्होंने इसके बाबत बोलते हुये कहा कि अंतरिम सरकार के गठन के लिये PM को अपना पद छोड़ना होगा, जिससे देश के आर्थिक हालातों में सुधार हो सके। वहीं इस मामले को लेकर विपक्ष भी लगातार हमलावर है, जिसने PM के इस्तीफे की मांग जोर शोर से उठायी है।

वहीं अभी पिछले महीने 6 अप्रैल को यहाँ लगे आपातकाल को हटा दिया गया था, बता दें कि यह आपातकाल देश मे बढ़ आर्थिक संकट के बीच 1 अप्रैल को लगाया गया था। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने कड़ा प्रदर्शन किया, जिसके बाद ठीक 5 दिन बाद इसे हटा दिया गया था।

Exit mobile version