Site icon Buziness Bytes Hindi

Sri Lanka: आज PM महिंद्रा राजपक्षे दे सकते हैं इस्तीफा, नयी सरकार का हो सकता गठन!

श्रीलंका में इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट छाया हुआ, जिसके चलते पूरे देश में उथल-पुथल है। वहीं इसी रस्साकसी के बीच आज खबर आयी है कि श्रीलंका के PM महिंद्रा राजपक्षे आज अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं, ऐसा इस वजह से करना पड़ रहा है क्योंकि विपक्ष अंतरिम सरकार के गठन की माँग बार-बार कर रहा है।

दूसरी तरफ खबर आ रही है कि राष्ट्रपति गोतबाया खुद ही PM का इस्तीफा चाहते हैं, लेकिन वह सीधे तौर पर अपने भाई से यह बात नहीं कह पा रहें हैं। वहीं हाल में ही राष्ट्रपति भवन में एक मीटिंग का आयोजन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता स्वयं राष्ट्रपति गोतबाया ने की थी, जहाँ यह तय हुआ कि श्रीलंका के PM महिंद्रा राजपक्षे को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये।

वहीं PM पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि वह जरूरत पड़ने पर अपना पद छोड़ देंगे, उनके इस बयान के बाद उनके इस्तीफे को लेकर चल रहे कयासों को बल मिलने लगा है। वहीं जानकारी के अनुसार अगर वह आज इस्तीफा देते हैं तो अगले सप्ताह कैबिनेट में फेरबदल किया जायेगा, जिसमें देश में चल रही राजनीतिक अस्थिरता का ध्यान रखा जायेगा।

Exit mobile version