Site icon Buziness Bytes Hindi

Sri Lanka: पैदा हो सकता है अनाज का संकट, PM ने दी चेतावनी

श्रीलंका के PM रानिल विक्रमसिंघे ने देश में भोजन की कमी को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसको लेकर श्रीलंका में खाद्यान्न संकट पैदा होने के आसार हो गये हैं। आगे उन्होंने बोलते हुये कहा कि अगली बुआई के सीजन तक हम फसलों की उपज बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जिसके लिये पर्याप्त उर्वरक की व्यवस्था की जायेगी, जिससे देश की 22 मिलियन (2.2 करोड़) आबादी की खाद्य माँग को पूरा किया जा सकेगा।

बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में राष्ट्रपति गोटबाया ने देश में सभी रासायनिक उर्वरकों में प्रतिबंध लगा दिया था, जिसके बाद इस फैसले से का असर फसल की पैदावार में पड़ा और उसमें भारी कमी देखने को मिली। वहीं इस फैसले को लेकर सरकार को बाद में पीछे हटना पड़ा लेकिन तब तक मामला काफी बिगड़ चुका था। इसके साथ ही राजपक्षे सरकार के खिलाफ लोंगो ने अपना प्रदर्शन शुरू कर रखा है, जहाँ प्रदर्शनकारी संसद और राष्ट्रपति निवास के बाहर कब्जा किये हुये हैं।

इसके साथ ही पुलिस इनके साथ सख्ती से पेश आ रही है, जहाँ उन्होंने भीड़ पर लाठीचार्ज करके उन्हें खदेड़ा, कुछ जगहों पर आँसू गैस के गोले भी दागे गये, लेकिन प्रर्दशनकारी वहाँ से टस से मस नहीं हो रहे हैं। इसके साथ ही राजधानी कोलंबो में लोग LPG सिलेंडर के लिये 3-4 दिन से लाइन में लगे हैं, वहीं सरकार रोजाना 200 सिलेंडर ही बाँट पा रही है। वहीं वहाँ खड़े लोग इस समस्या पर बोलते हुये कहते हैं कि हम कुछ दिनों में भूख से मरने लगेंगे, बिना गैस के हम खाना कैसे बनायेंगे।

Exit mobile version