Site icon Buziness Bytes Hindi

Sri Lanka: पूरे देश में लगाया गया कर्फ्यू, राजधानी में सेना की गयी तैनात

श्रीलंका इन दिनों भीषण आर्थिक संकट और राजनीतिक अस्थिरता का सामना कर रहा है, जहाँ से अभी बड़ी खबर सामने निकल करके आ रही है। जानकारी के अनुसार कुछ घंटे पहले ही पूरे देश में राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है, साथ ही राजधानी कोलम्बो में सुरक्षा बढ़ाते हुये पूरी राजधानी में सेना को तैनात कर दिया गया है।

वहीं यह कदम राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर हुई हिंसा के बाद उठाया गया है, जहाँ सरकार समर्थकों ने प्रदर्शनकारियों पर हमला कर दिया है, वहीं इस घटना में 23 लोंगो के घायल होने की खबर है। दूसरी ओर इस घटना का कारण PM के अपना पद छोड़ने को लेकर फैली खबर को भी बताया जा रहा है, जहाँ माना जा रहा है कि PM महिंद्रा राजपक्षे अपना पद आज के दिन छोड़ सकते हैं।

वहीं जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद अगले नोटिस तक पूरे श्रीलंका में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है, साथ ही प्रदर्शन स्थलों में सैनिकों की टुकड़ियां भी तैनात की गयी है, जिससे अब हिंसा और भी न भड़क पाये। बता दें कि श्रीलंका में यह भीषण आर्थिक संकट विदेशी मुद्रा की कमी से हुआ है, जहाँ श्रीलंका अब देश के लिये आने वाले खाद्यान्न और ईधन का पैसा नहीं चुका पा रहा है। वहीं इसके श्रीलंका में आवश्यक वस्तुओं को लेकर किल्लत पैदा हो गयी है और महँगाई ने लोंगो की कमर तोड़ दी है।

Exit mobile version