Site icon Buziness Bytes Hindi

प्रेस कांफ्रेंस में फूट फूटकर रोने लगे सपा के पोस्टर बॉय

delhi

दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग होने वाली है. इस VVIP सीट पर चुनाव में समाजवादी के पोस्टर बॉय बन चुके सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे मैदान में हैं. इस सीट को जीतने के लिए समाजवादी पार्टी और बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए यह सीट जीतना उनकी नाक का सवाल बन चुकी है, इसी बीच आज एक ऐसी घटना हुई जो सोशल मीडिया पर बड़े तेज़ी से वायरल हो गयी. दरअसल आज एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अयोध्या प्रसाद अचानक फूट फूटकर रोने लगे, उनके इस तरह रोने से हर कोई भौचक्क रह गया और फिर उनके इस रुदन के सियासी मायने निकाले जाने लगे.

चलिए बताते हैं कि सपा को पोस्टर बॉय पत्रकार वार्ता के दौरान अचानक रोने क्यों लगे. दरअसल, अयोध्या में दलित लड़की की हत्या को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. इस दौरान वह फूट-फूट कर रोने लगे. दलित लड़की की निर्मम हत्या को लेकर अवधेश प्रसाद कल पीड़ित परिवार से मिले थे. इस दौरान उन्होंने लड़की को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था. इस मामले को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जहां वह फूट-फूट कर रोने लगे. अवधेश प्रसाद ने कहा कि मैं इस मुद्दे को लोकसभा में मोदी के सामने उठाऊंगा. अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं इस्तीफा दे दूंगा.

बता दें कि कल अयोध्या में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी. जिसमें एक दलित लड़की की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने लड़की के हाथ-पैर तोड़ दिए, उसकी दोनों आंखें फोड़ दीं और उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया. इस घटना ने सभी की रूह कंपा दी. अवधेश इस मामले को लेकर मीडिया से बात कर रहे थे, इसी दौरान वह रोने लगे.

Exit mobile version