Site icon Buziness Bytes Hindi

Yogi Adityanath: योगी के शपथ ग्रहण समारोह के कारण टली सपा की विधायक दल की बैठक


Yogi Adityanath: योगी के शपथ ग्रहण समारोह के कारण टली सपा की विधायक दल की बैठक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) की विधायक दल की बैठक जो कि 21 मार्च को होनी थी वह अब टल गई है। इसका कारण कार्यकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह (Yogi Adityanath swearing ceremony) है। योगी का शपथ ग्रहण समारोह जो कि 21 मार्च को होना था वह अब 25 को होगा। इसलिए अब प्रदेश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी सपा ने अपने विधायक दल की बैठक भी टाल दी है। पहले ये बैठक 21 मार्च को होने वाली थी। लेकिन अब सपा विधायक दल की बैठक 26 मार्च को होगी। जिसमें नेता विपक्ष चुना जाएगा।

Read also- UP Election Result 2022: रालोद के प्रदेश अध्यक्ष का इस्तीफा, जयंत चौधरी पर लगाये गंभीर आरोप

सूत्रों के अनुसार विपक्षी दल सपा ने सदन के लिए अपने नेता का चुनाव कर लिया है। बता दे कि सपा प्रदेश में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में है। पहले सपा के विधायक दल की बैठक 21 मार्च को होनी थी। माना जा रहा है कि सपा ने प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण के कारण विधायक दल की बैठक के समय में परिवर्तन किया है। विधानसभा चुनाव (Assembly election 2022) में सपा ने छोटे दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। जिसमें सपा को 111 तथा सपा गठबंधन को 125 सीटें मिली हैं। अब सपा का लक्ष्य मजबूत विपक्षी दल बनाना है। सपा इसकों लेकर ही अपने विधायक दल के नेता का चुनाव करने को बैठक बुला रही है। 26 मार्च केा बुलाई गई बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूद होंगे।

Exit mobile version