Site icon Buziness Bytes Hindi

“बिछाकर कंटीले तार, कहती है आ करें बात”, अखिलेश का मोदी सरकार पर काव्यात्मक हमला


“बिछाकर कंटीले तार, कहती है आ करें बात”, अखिलेश का मोदी सरकार पर काव्यात्मक हमला

लखनऊ: दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन स्थलों पर पुलिस द्वारा अवरोधक लगाने और मार्गों को बंद करने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को मोदी सरकार पर हमला बोला है।

काव्यात्मक हमला
अखिलेश यादव ने कहा कि एक ओर तो किसानों को बातचीत के लिये आमंत्रित किया जाता है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली की सीमाओं पर बाधा खड़ी की जाती है । यादव ने एक ट्वीट कर शायराना अंदाज में कहा, ” सियासत तू है कमाल, उठाके रास्ते में दीवार, बिछाकर कंटीले तार, कहती है आ करें बात।” प्रदर्शनकारियों के आवागमन रोकने के लिए पुलिस की निगरानी में मजदूरों ने सिंघू बॉर्डर पर मुख्य राजमार्ग के किनारे सीमेंट के अवरोधकों की दो कतारों के बीच लोहे की छड़ें लगा दी हैं।

सीमेंट की अस्थायी दीवार
दिल्ली-हरियाणा राजमार्ग के एक अन्य हिस्से पर सीमेंट की अस्थायी दीवार बनाने से वह हिस्सा भी आंशिक रूप से बाधित हो गया है। दिल्ली-गाजीपुर सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है, जहां किसान दो महीने से ज्यादा समय से कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘गाजीपुर बॉर्डर बंद है।

Exit mobile version