महिला एशिया कप: सातवें खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया

स्पोर्ट्समहिला एशिया कप: सातवें खिताब से एक कदम दूर टीम इंडिया

Date:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कमज़ोर थाईलैंड को हराकर एशिया कप के फाइनल में पहुँचने का टिकट हासिल कर लिया. बांग्लादेश के सिलहट में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया की जीत की नायिका दीप्ति शर्मा बनीं जिनकी शानदार गेंदबाजी (4 ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट) और शेफाली वर्मा की आक्रमक बल्लेबाज़ी (28 गेंदों में 42 रन) से मैच एकतरफा हो गया, कप्तान हरमनप्रीत ने भी 36 रनों की बेहतरीन पारी खेली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास अब 7वीं बार एशिया कप जीतने का मौका है.

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए. बाद में भारतीय गेंदबाज़ों ने थाईलैंड को सिर्फ 74 रनों पर रोककर 74 रनों से जीत दर्ज की. भारतीय टीम की शुरुआत हालाँकि खराब रही. स्मृति मांधना सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. जेमिमा रॉड्रिग्स 27 रन ज़रूर बनाये मगर उसके 26 गेंदों का सामना भी किया जिकी वजह से रन रेट पर असर पड़ा. धीमे रन रेट को शेफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी ने बढ़ाया. शेफाली ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 28 गेंदों पर 42 रन ठोंके. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों में 36 रन बनाये, हालाँकि उनसे थोड़ी तेज़ गेंदबाज़ी की उम्मीद थी.

वहीँ जब थाईलैंड ने लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया तो भारतीय गेंदबाज कहर बनकर टूट पड़े.दीप्ति शर्मा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 7 रन देकर 3 विकेट लिए. राजेश्वरी गायकवाड़ ने भी सिर्फ 10 रन देकर 2 विकेट लिए. रेणुका, स्नेह राणा ने भी थाईलैंड के बॉलीबाज़ों को बांधकर रखा. थाईलैंड की टीम 9 विकेट खोकर 20 ओवर में 74 रन ही बना सकी. बता दें कि भारत 2004, 2005, 2006, 2008, 2012, 2016 में एशिया कप को जीत चूका है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related