थाईलैंड ओपन: सेमीफाइनल में हारे सात्विक और चिराग

स्पोर्ट्सथाईलैंड ओपन: सेमीफाइनल में हारे सात्विक और चिराग

Date:


थाईलैंड ओपन: सेमीफाइनल में हारे सात्विक और चिराग

बैंकॉक: तोक्यो ओलंपिक में पदक के दावेदार सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी टोयोटा थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के बाद सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो गई । दुनिया की दसवें नंबर की जोड़ी को नौवें नंबर की मलेशियाई जोड़ी आरोन चिया और सो वूइ यिक ने 35 मिनट में 21 . 18, 21 . 18 से हराया ।

सात्विक और चिराग ने 2019 में थाईलैंड में पहला सुपर 500 खिताब जीता था और फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंचे । सुपर 1000 टूर्नामेंट में दोनों 2018 और 2019 में खेले लेकिन पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे थे । मलेशियाई जोड़ी की मुस्तैदी का दोनों सामना नहीं कर सके ।

भारतीय जोड़ी ने शुरूआत में 4 .2 से बढत बना ली लेकिन मलेशियाई जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए ब्रेक तक 11 . 10 की बढत बनाई । एक समय स्कोर 15 . 16 था लेकिन इसके बाद मलेशियाई जोड़ी ने लगातार चार अंक लेकर पहला गेम जीत लिया ।

दूसरे गेम में भी भारतीय जोड़ी की शुरूआत अच्छी रही लेकिन फिर लगातार चार अंक गंवा दिये । ब्रेक के बाद भी वे वापसी नहीं कर सके और मलेशियाई जोड़ी ने छह मैच प्वाइंट के साथ जीत दर्ज की ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...