CWG 2022 Badminton: सिंधु ने भारत को दिलाई 19वीं सुनहरी सफलता

स्पोर्ट्सCWG 2022 Badminton: सिंधु ने भारत को दिलाई 19वीं सुनहरी सफलता

Date:

उम्मीद के मुताबिक भारतीय शटलर पी वी सिंधु ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में चल रहे कामनवेल्थ गेम्स में सिंगल्स में सुनहरी सफलता हासिल ही कर ली. सिंधु ने पिछले दो कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने प्रदर्शन को लगातार सुधारा और हर बार एक पायदान ऊपर चाही हैं. 2014 में उन्होंने कास्य पदक जीता था, 2018 में रजत पदक हासिल किया और इस बार सिंधु ने गोल्ड जीतने के अपने लक्ष्य को हासिल ही कर लिया। फाइनल मैच में सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली को 21-15 21-13 से पराजित किया.पीवी सिंधु इस जीत के बाद काफी भावुक हो गई और रोने लगीं.

सिंधु ने शुरू से ही आक्रमक खेल दिखाया. पहले गेम में सिंधु को मिशेल ली ने हालाँकि थोड़ी टक्कर दी मगर भारतीय शटलर ने गेम को 21-15 से जीत का गोल्ड की तरफ कदम बढ़ा  दिया . वहीँ दूसरे गेम को सिंधु ने मिशेल की बिलकुल नहीं चलने दी और आसानी के साथ 21-13 से गेम जीतकर जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया. सिंधु की इस कामयाबी के बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के अब 19 गोल्ड मेडल हो चुके हैं वहीँ टोटल मेडल्स की संख्या 56  हो गयी है . मैडल टैली में न्यूज़ीलैण्ड को पीछे छोड़ भारत की पोजीशन अब चौथी हो गयी है. 

Read also: CWG क्रिकेट: भारतीय लड़कियों के हाथों से फिसला गोल्ड

पी वी सिंधू ने मिशेल को कई मौकों पर आसान अंक बनाने का मौका दिया. वहीँ  मिशेल ने भी काफी आसान गलतियां की जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा. बैडमिंटन प्रतियोगिता का यह चौथा पदक है. इससे पहले मिश्रित टीम ने  रजत पदक हासिल किया, इसके अलावा के श्रीकांत ने सिंगल्स और त्रीशा जॉली व गायत्री गोपचंद की जोड़ी ने महिला डबल्स में कांस्य पदक जीते. गोल्ड जीतने के बाद अपनी भावुकता पर काबू पाते हुए सिंधु ने इस सुनहरी कामयाबी को एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...