Rovman Powell: जब टॉवेल में पॉवेल को गुज़ारने पड़े दिन

स्पोर्ट्सRovman Powell: जब टॉवेल में पॉवेल को गुज़ारने पड़े दिन

Date:

बिजनेसबाइट्स स्पोर्ट्स डेस्क –  दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल ने मुंबई के शुरूआती दिन तौलिये पहनकर गुज़ारे क्योंकि उनके पास पहनने को कपडे नहीं थे. सुनकर हैरान होंगे आप कि इतनी बड़ी फ्रैंचाइज़ी का खिलाडी इतना मज़बूर कि उसके पास पहनने को कपडे तक नहीं। लेकिन ऐसी बात नहीं कि उनके पास कपडे नहीं हैं. दरअसल जब वह मुंबई पहुंचे तो उन्हें पता चला कि उनका लगेज नहीं मिल रहा है, उनके पास सिर्फ एक बैग था जिसमें कपडे नहीं थे, इसलिए उन्हें मुंबई के होटल में दो तीन दिन तौलिया बांधकर बिताने पड़े.

Read also: IPL: लखनऊ को रौंदकर गुजरात पहुंची टॉप पर

यह कहानी पॉवेल ने दिल्ली कैपिटल के एक पॉडकास्ट शो में सुनाई, उन्होंने अपनी ज़िन्दगी के कुछ और मज़ेदार किस्से भी शेयर किये। दरअसल रोमन पॉवेल एक गरीब घर से ही सम्बन्ध रखते थे, उनके परिवार ने कड़े संघर्षों में जीवन बिताया है, पक्का मकान तक नहीं था, टीन  शेड के नीचे रातें बीतती थीं जो बारिश के दौरान टपकती थी, ढंग से खाने को भी नहीं मिलता था.

पॉवेल अपनी मां को बहुत प्यार करते हैं क्योंकि इतने संघर्षों के बावजूद उन्होंने पॉवेल का हरदम हौसला बढ़ाया और एक कामयाब क्रिकेटर  बनाने में अहम् रोल अदा किया। पॉवेल पहले एक सैनिक बनने जा रहे थे लेकिन नियति में क्रिकेटर बनना था और वह क्रिकेटर बन गए. पॉवेल को अपना छोटा सा गाँव अब भी याद आता है और याद आते हैं पुराने दिन.

Read also: IPL 2022 : KKR ने Mumbai को जीत के लिए 166 रन का दिया लक्ष्य, बुमराह ने झटके पांच विकेट

रोमन पॉवेल को लीग क्रिकेट का बेतरीन खिलाड़ी माना जाता है, उनकी आक्रामक शैली ने लोगों को दीवाना बना रखा है. इस आईपीएल में भी वह अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे हैं, उनका स्ट्राइक रेट 161 का है, अंतिम ओवरों में धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए वह अबतक 205 रन बना चुके हैं. दिल्ली कैपिटल की टीम हालाँकि अपेक्षानुसार प्रदर्शन नहीं कर पाई है फिर भी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बरकरार हैं और इसके लिए उसे पॉवेल के पावर की ज़रुरत ज़रूर पड़ेगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related