तौक़ीर सिद्दीक़ी
तीन बार किसी भी प्रतियोगिता का फाइनल खेलने के बावजूद किताबी जीत हासिल न कर पाना यकीनन उस टीम के लिए सबसे बुरी यादें होती हैं, ऐसे टीम को लोग बेचारा कहने लगते हैं. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बंगलुरु की पहचान उसी बेचारी टीम की तरह है जिसने अबतक तीन बार फाइनल खेला और हर बार नाकामी उसका मुकद्दर बनी.
Also Read : IPL 2022 : गुजरात टाइटंस आईपीएल के फाइनल में
अब सवाल यह है कि क्या RCB का मुकद्दर बदलेगा, क्या कप्तान से बदलने से सितारे भी बदलेंगे, सितारे जो अबतक गर्दिश में हैं, खिताब के लिए कोशिश करते करते थक चुके विराट ने कप्तानी का बोझ फाफ डुप्लेसिस के कन्धों पर डाल दिया है कि शायद नए कंधे मिलने टीम को वह मिल जाय जिसका उसे अबतक इंतज़ार है. आप सोच रहे होंगे कि मैच तो आज फाइनल में क्वालीफाई करने का है और बात खिताब जीतने की है तो जनाब क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे बाई चांस भी कहा गया और इसमें किन्तु परन्तु और आंकड़ों के साथ टोटकों का भी काफी बड़ा खेल होता है.
अब अगर आंकड़ों की बात करें तो खिताबी जीत के अलावा राजस्थान रॉयल्स पर RCB भारी है. राजस्थान की टीम एक ही बार फाइनल में पहुंची है वह भी इनॉगरल आईपीएल में, तब शेन वार्ने के नेतृत्व में राजस्थान की टीम CSK को तीन विकेट से हराकर पहली बार चैम्पियन बनी थी. उस फाइनल के हीरो युसूफ पठान थे जिन्होंने 39 गेंदों पर 56 रनो की तूफानी पारी खेलकर धोनी की टीम से जीत छीन ली थी, इसके बाद राजस्थान की टीम कभी प्लेऑफ से आगे नहीं बढ़ सकी. राजस्थान रॉयल्स ने इसके बाद तीन बार प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई किया। वहीँ बंगलुरु की टीम फाइनल तो नहीं जीती मगर तीन बार फाइनल ज़रूर खेली, इसलिए फाइनल खेलने का तजुर्बा उनके पास ज़्यादा है.
खिलाडियों की तुलना मैं कभी नहीं करता क्योंकि टी 20 ऐसी क्रिकेट है जिसमें 10-15 या दो चार गेंदों में भी कोई भी बल्लेबाज़ जीरो से हीरो बन सकता है. किसी भी गेंदबाज़ को मार पड़ सकती है मगर वह विकेट भी निकाल सकता है. टी 20 का खेल जितना मैदान के अंदर खेला जाता है उतना ही मैदान के बाहर भी, मतलब डग आउट में बैठकर। हर टीम के पास A B C D कई तरह के प्लान्स होते हैं. कब किस प्लान की विपक्षी टीम धज्जियाँ उड़ा दे कहा नहीं जा सकता। इसलिए फ़ौरन ही प्लान बदलना पड़ता है और दूसरी टीम को भी अपना पैंतरा बदलना पड़ता है. इसलिए किसी खिलाडी विशेष पर निर्भर रहने वाली टीम को अक्सर बेहद ज़रूरी मौके पर निराशा ही हाथ लगते हुए देखा जाता है. मुंबई की टीम इस बार की सबसे बड़ी मिसाल है, ईशान किशन और रोहित की नाकामी का पांच बार की चैम्पियन को ऐसा खमियाज़ा भुगतना पड़ेगा, किसी ने भी नहीं सोचा होगा।
Also Read : IPL Qualifier : RCB फाइनल के और नज़दीक, एलिमिनेटर में लखनऊ को दी शिकस्त
आज के मुकाबले को कुछ ही घंटे रह गए हैं, जो यहाँ से निकला वह 29 मई को गुजरात में गुजरात टाइटंस को टक्कर देगा। कौन क्वालीफायर-2 जीतकर फाइनल में पहुंचेगा, आज आधी रात तक पता चल जायेगा। आज के मैच से इतना तो तय है कि अगर RCB फाइनल पहुंची तो आईपीएल को एक नया चैम्पियन मिलना तय है ।

