नई दिल्ली। विश्व चैंपियन पीवी सिंधू और दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत अगले महीने थॉमस और उबेर कप फाइनल में भारत की 20 सदस्यीय बैडमिंटन टीम की अगुआई करेंगे. भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई)ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत ने घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया. सिंगल्स में दारोमदार पी कश्यप और फॉर्म में चल रहे लक्ष्य सेन पर होगा. डबल्स में मनु अत्री और बी सुमीत रेड्डी और ध्रुव कपिला और एमआर अर्जुन को कृष्णा प्रसाद गारागा के साथ चुना गया है.
सिंधू करेंगी अगुआई
उबेर कप में महिला टीम की अगुआई सिंधू करेंगी, जिन्होंने पहले टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था, लेकिन बाई अध्यक्ष हेमंत विश्व सरमा के दखल के बाद खेलने को राजी हुईं. टीम में दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना नेहवाल और राष्ट्रमंडल खेल कांस्य पदक विजेता अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी भी हैं. थॉमस कप में भारत ग्रुप-सी में डेनमार्क, जर्मनी और अल्जीरिया के साथ है. उबेर कप में भारत ग्रुप-डी में चीन, जर्मनी और फ्रांस के साथ है. हालांकि 14 बार की चैंपियन चीन ने अभी खेलने की पुष्टि नहीं की है.
टीमें इस प्रकार हैैं
थॉमस कप : किदांबी श्रीकांत, पी कश्यप, लक्ष्य सेन, शुभांकर डे, सिरिल वर्मा, मनु अत्री, बी सुमीत रेड्डी, एमआर अर्जुन, ध्रुव कपिला, केपी गारागा.
उबेर कप : पीवी सिंधू, साइना नेहवाल, आकर्शी कश्यप, मालविका बंसोड, अश्विनी पोनप्पा, पूजा डांडु, संजना संतोष, पूॢवषा एस राम, जे मेघना.
डेनमार्क ओपन और डेनमार्क मास्टर्स : किदांबी श्रीकांत, साइना नेहवाल, लक्ष्य सेन, अश्विनी पोनप्पा, पीवी सिंधू, एन सिक्की रेड्डी.

