आईपीएल 2022 में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच क्या मैच हुआ है, बिलकुल पैसा वसूल टाइप। इस बेहद रोमांचक मैच में KKR को दो रनों से हार का सामना कर प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर होना पड़ा. लखनऊ की टीम के पहाड़ जैसे 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय KKR काफी पीछे नज़र आ रही थी मगर अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह और सुनील नरेन ने जो ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की उससे लखनऊ टीम के कप्तान के तोते उड़ गए थे. अंतिम दो गेंदों पर सिर्फ तीन रन बनाने थे लेकिन लेविस के एक बेहद शानदार कैच से रिंकू सिंह आउट हो गए और बल्लेबाज़ी का छोर भी बदल गया. नए बल्लेबाज़ उमेश यादव स्टोइनिस की अंतिम गेंद पर बोल्ड हो गए और मैच LSG ने जीत लिया।
Also Read : IPL 2022 MI vs SRH Live Updates: SRH की MI पर तीन रनों से रोमांचक जीत
लखनऊ की टीम का पहाड़ जैसा स्कोर पार पाने के लिए आज KKR के बल्लेबाज़ जान लगते हुए देखे गए। वेंकटेश अय्यर खाता खोले बिना आउट हुए, तोमर भी चार रन पर चलते बने मगर उसके बाद नितीश राणा और श्रेयस ने ज़ोरदार बल्लेबाज़ी की. नितीश ने 22 गेंदों में 42 और श्रेयस में 29 गेंदों 50 रनों की पारी खेलकर इरादे ज़ाहिर कर दिए थे, इसके बाद सैम बिलिंग ने भी रफ़्तार जारी रखी और 24 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद आये तूफानी आंद्रे रसेल आज फुस्स साबित हुए, रसेल ने 5 रन बनाने के लिए 11 गेंदें खेल डालीं और मैच से KKR को काफी दूर कर दिया, मगर रिंकू सिंह और सुनील नरेन् के इरादे कुछ और थे, ऐसी चौकों छक्कों की बरसात होने लगी मानों मैदान पर आतिशबाज़ी छूट रही हो, बदकिस्मत रहे रिंकू सिंह जो टीम को जीत के मुहाने पर पहुंचा आउट हो गए. रिंकू ने सिर्फ 15 गेंदों में 40 रन बनाये जिसमें दो चौके और चार छक्के शामिल थे, सुनील नरेन् 7 गेंदों में 21 रन बनाकर नाबाद रहे, अंतिम गेंद पर अगर स्ट्राइक नरेन् के पास होती तो नतीजा कुछ और भी हो सकता था.
इससे पहले लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. क्विटंन डि कॉक ने जहाँ शानदार 140 रनों की पारी खेली जिसमें 10 आसमानी छक्के और 10 तूफानी चौके शामिल थे वहीँ कप्तान केएल राहुल ने डिकॉक का साथ देते हुए 68 रनों की शानदार पारी खेली. दोनों के बीच नाबाद 210 रनों की साझेदारी हुई जोकि आईपीएल में एक इतिहास है. इस जीत के बाद लखनऊ की टीम आधिकारिक रूप से प्ले ऑफ में पहुँच गयी. अब अंतिम दो टीमों के लिए अभी भी कई टीमों में टक्कर है.
Also Read : Sports News : शिखर भी बने फ़िल्मी दुनिया का हिस्सा

