जो रुट ने शतक जड़ 100 वें टेस्ट मैच को बनाया यादगार

स्पोर्ट्सजो रुट ने शतक जड़ 100 वें टेस्ट मैच को बनाया यादगार

Date:


जो रुट ने शतक जड़ 100 वें टेस्ट मैच को बनाया यादगार

नई दिल्ली: चेन्नई के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 4 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच का आगाज शुक्रवार से हुआ। कप्तान जो रूट के लिये यह मैच कई मायनों में अहम रहा लेकिन चेन्नई के मैदान पर जब वो पहले सेशन में दो विकेट गंवाने के बाद उतरे तो उन्होंने इसे अपनी बल्लेबाजी से और भी खास बना दिया। जो रूट के लिये चेन्नई के मैदान पर खेला जा रहा यह मैच उनके टेस्ट करियर का 100वां मैच है जिसमें शानदार बल्लेबाजी करते हुए जो रूट ने लगातार तीसरा और टेस्ट करियर में अपना 20वां शतक पूरा किया।

इस शतक के साथ ही जो रूट का नाम उस खास लिस्ट में शुमार हो जिसमें वो बल्लेबाज शामिल हैं जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने का कारनामा किया है। जो रूट ऐसा करने वाले 9वें खिलाड़ी बने हैं जबकि इंग्लैंड के लिये ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उल्लेखनीय है कि जो रूट लगातार अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और श्रीलंका के खिलाफ पिछले 2 मैचों में शतक लगाकर भारत पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम सबसे ऊपर है जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने का काम किया था। पोंटिंग ने पहली पारी में 120 और दूसरी पारी में नाबाद 143 रन की पारी खेली थी। वहीं इस लिस्ट में इंग्लैंड के लिये मैक काउड्रे और एजे स्टुअर्ट का नाम शामिल है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद और इंजमाम उल हक, वेस्टइंडीज के ग्रीनिज और साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ और हाशिम अमला का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...