आईपीएल में बुरी तरह नाकाम रहे बल्लेबाज़ ईशान किशन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेहतरी फॉर्म में नज़र आ रहे हैं, अब तक हुए तीन मैचों में ईशान किशन ने 76, 34 और 54 रनों की धुंआधार परियां खेली हैं जिसका फायदा उन्हें ICC की टी 20 रैंकिंग में मिला है, अपनी इन तीन बेहतरीन परियों की ईशान किशन 68 पायदान से छलांग मारते हुए सीधे सातवें स्थान पर कब्ज़ा कर लिया है। वहीँ गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल ने भी रैंकिंग में तरक्की की है।
Also read: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से आज लगातार तीसरे दिन भी ईडी करेगी पूछताछ
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही घरेलू टी20 सीरीज में ईशान किशन ने अब तक तीन मैचों में 164 रन बनाए हैं जिसका इतना बड़ा फायदा उन्हें मिला है।. बता दे कि ईशान किशन टी 20 रैंकिंग के टॉप 10 में इकलौते भारतीय बल्लेबाज़ हैं, उनके बाद के एल राहुल हैं जो 14वे नंबर पर हैं। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर क्रमश: 16वें और 17वें स्थान पर हैं जबकि पूर्व कप्तान विराट कोहली टॉप 20 से भी बाहर हो गए हैं। भारतीय गेंदबाजों में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर टॉप 10 में जाने के लिए दरवाज़े पर खड़े हैं, वो इस समय 11वे नंबर पर हैं, सीरीज़ में अभी दो मैच और बाक़ी हैं, इसलिए उनके पास पूरा मौका है टॉप 10 में जाने का।
टी 20 रैंकिंग बल्लेबाज़ी में पहले दो स्थानों पर पाकिस्तान का कब्ज़ा है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म पहले और विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान दुसरे पायदान पर हैं। एडेन मारकरम तीसरे, डेविड मलान चौथे और आरोन फिंच पांचवें स्थान पर है। गेंदबाज़ी में ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड ने नंबर एक स्थान फिर से हासिल कर लिया है, आदिल रशीद, तबरेज़ शम्सी, राशिद खान और एडम ज़म्पा क्रमशः दुसरे, तीसरे,चौथे और पांचवें नंबर पर नंबर हैं।

