IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक ही होंगे कप्तान, कटेगा राहुल का पत्ता

स्पोर्ट्सIND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक ही होंगे कप्तान, कटेगा राहुल...

Date:

बांग्लादेश का दौरा ख़त्म हो चुका है और अब श्रीलंका की टीम तीन टी20 और तीन ODI मैचों की श्रंखला खेलने भारत आ रही है. बांग्लादेश में के एल राहुल की नाकामी सभी ने देखी है, उनकी नाकामी का दौर इस श्रंखला से पहले ही चल रहा है इसलिए खबर मिल रही है कि कम से कम टी 20 श्रंखला से राहुल को बाहर किया जा रहा है, राहुल के साथ कोहली को भी ODI श्रंखला से ब्रेक दिया जा सकता है.

कोहली को भी दिया जायेगा ब्रेक

तीन जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू सीरीज के लिये सीमित ओवरों की दो भारतीय टीम का चयन पुरानी चयन समिति ही करेगी जिसकी अगुवाई चेतन शर्मा कर रहे हैं क्योंकि नये पैनल का फैसला एक हफ्ते में नहीं हो पायेगा. जानकारी के मुताबिक टीमों का चयन 26 से 28 दिसंबर के बीच हो सकता है. जानकारी के मुताबिक टी 20 श्रंखला के लिए हार्दिक ही कप्तान होंगे। सुपर फ्लॉप दौर की वजह से अब के राहुल का कप्तान के रूप में भी पत्ता काटने की पूरी तैयारी है.

टी 20 से रोहित भी होंगे दूर

हार्दिक के कप्तान बनने का मतलब है कि रोहित शर्मा भी टी 20 क्रिकेट से दूर होंगे। अब ऐसा लग रहा है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में केवल उस प्रारूप के ही विशेषज्ञ खिलाडियों को शामिल किया जायेगा विराट कोहली जैसे खिलाड़ी अपवाद हो सकते हैं, हालाँकि उन्हें भी ब्रेक दिया जायेगा. श्रीलंका का टी-20 दौरा तीन जनवरी से शुरू होगा। पहला टी-20 मैच मुंबई में 3 जनवरी को, दूसरा 5 जनवरी को पुणे में और तीसरा ODI 7 जनवरी को राजकोट में खेला जायेगा। इसके बाद वनडे सीरीज का आगाज 10 जनवरी से होगा जिसमें गुवाहाटी, कोलकाता और थिरुवनंतपुरम में मैच खेले जायेंगे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related