आईपीएल में फीमेल एंकर्स भी बिखेरेंगी जलवे

स्पोर्ट्सआईपीएल में फीमेल एंकर्स भी बिखेरेंगी जलवे

Date:


आईपीएल में फीमेल एंकर्स भी बिखेरेंगी जलवे

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का शुभारंभ शनिवार से हो रहा है. एक तरफ जहां संयुक्त अरब के मैदानों में आईपीएल की टीमें तै यारी में जुटी हैं तो वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई इस सीजन की सभी तैयारी को पूर्ण करने में लगी है. इसी बीच बीसीसीआई एक के बाद एक सभी फैसले ले रही हैं.

बीसीसीआई ने कर दी फीमेल एंकर्स की घोषणा
बीसीसीआई ने इन फैसलों के बीच आईपीएल 2020 के सीजन के लिए कमेंटेटर्स की लिस्ट भी जारी कर दी है. बीसीसीआई ने इस सीजन के कमेंटेटर्स के बीच एंकर्स के नामों पर भी मुहर लगा दी है. हर सीजन की तरह फिमेल एंकर्स की बात करें तो भारत की मयंती लैंगर को प्रमुख स्थान दिया गया है. भारत की स्पोर्ट्स जगत की सबसे खूबसूरत फीमेल एंकर मयंती लैंगर को शामिल को किया है.

ये ऑस्ट्रेलियाई एंकर देगी मयंती लैंगर को टक्कर
लेकिन इस बार मयंती लैंगर को टक्कर देने वाली भी एक एंकर्स को चुना गया है. ऑस्ट्रेलिया की हॉट एंकर नेरोली मिडोज को स्थान दिया गया है. स्पोर्ट्स एंकर्स में फीमेल की बात करें तो नेरोली मिडोज एक बड़ा चेहरा हैं. जिसकी पहचान काफी है.

आईपीएल में फीमेल एंकर्स भी बिखेरेंगी जलवे

कई खेलों की जानकार
नेरोली मिडोल फॉक्स स्पोर्ट्स में काम करती है, जो पिछले कई साल से यानि करीब 10 साल से क्रिकेट के अलावा रग्बी, फुटबॉल, टेनिस और बॉस्केटबॉल में प्रमुख एंकर के रूप में अपना जलवा दिखा चुकी है.

फीमेल एकंर्स में है बड़ा नाम

नेरोली मिडोज को अब आईपीएल में मौका मिला है. नेरोली के लिए ये पहली बार होगा जब वो आईपीएल में एंकरिंग करेगी. नेरोली को पिछले साल खेले गए विश्व कप में भी एंकर की भूमिका में देखा गया था. सबसे खास बात ये है कि इनके क्रिकेट की जानकारी बाकी एंकर्स की तुलना में बहुत अच्छी है.

फैन फॉलोइंग
आईपीएल में नेरोली के नाम की घोषणा के बाद भारतीय फैंस भी काफी खुश हैं. क्योंकि नेरोली की फैंस फॉलोइंग भारत में बहुत बढ़िया है. भारत के फैंस वैसे भी ट्वीटर पर नेरोली को आईपीएल में लाने की मांग कर रहे थे. कमेन्ट्री पैनल में शामिल होने के बाद नेरोली ने भारतीय फैंस का धन्यवाद जताया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related