कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: चोट के कारण गोल्ड से चूके Sanket Sargar

स्पोर्ट्सकॉमनवेल्थ गेम्स 2022: चोट के कारण गोल्ड से चूके Sanket Sargar

Date:

कॉमनवेल्थ गेम्म 2022 में वेटलिफ्टिंग 55 किग्रा के फाइनल में भारत के संकेत सरगर ने रजत पदक जीतकर देश को पहला मेडल दिला दिया है.  21 वर्ष के सरगर स्वर्ण पदक जीतने के संकेत दे रहे थे लेकिन क्लीन एंड जर्क में लगातार दो नाकाम प्रयासों के बाद वह स्वर्णिम सफलता से चूक गए। संकेत ने 248 किलो (113 और 135 किलो ) वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता.  

बता दें कि संकेत के पास एक समय स्वर्ण पदक जीतने का पूरा मौका था लेकिन क्लीन एंड जर्क राउंड में वह चोटिल हो गए और दूसरे व तीसरे प्रयास में वह स्वर्ण जीतने के लिए 139 किलो नहीं उठा सके, जिसके कारण ही गोल्ड मेडल उनके हाथ आते आते रह गया. गौरतलब है कि पिछली बार भारत ने वेटलिफ्टिंग में पांच गोल्ड समेत नौ मैडल जीते थे. अब शाम को 61 किलो वर्ग में पी गुरूराजा, 49 किलो वर्ग में ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई चानू और 55 किलो वर्ग में एस बिंदियारानी देवी भी पदक की दौड़ में होंगे. 

Read also: Dinesh Karthik T-20: पहले टी-20 में भारत की बड़ी जीत, दिनेश कार्तिक की तूफानी बल्लेबाज़ी

वहीँ इस कैटेगरी में मलेशिया के मोहम्मद अनीक ने कुल 249 किलो वजन उठाकर क्लीन एंड जर्क में खेलों का नया रिकॉर्ड बनाने के साथ ही गोल्ड मैडल हासिल किया.अनीक ने स्नैच में 107 और क्लीन एंड जर्क में 142 किलो वजन उठाकर स्वर्णिम सफलता हासिल की. दूसरी तरफ श्रीलंका के दिलांका इसुरू कुमारा ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीता, इसुरु ने 225 किलो वजन उठाकर यह कामयाबी हासिल की.  संकेत सरगर भले ही गोल्ड हासिल करने से चूक गए मगर उनके जुझारू जज़्बे को लेकर सबने सलाम किया, संकेत का यह पदक निर्धन परिवारों से आने वाले कई बच्चों के लिये एक प्रेरणास्रोत ज़रूर बनेगा.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...