अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है, टीम में हैरतअंगेज़ तौर पर अनुभवी आलराउंडर महमूदउल्लाह को जगह नहीं दी गई है। हाल ही में टी 20 फॉर्मेट से अलग होने वाले मुशफ़िकुर रहीम भी अब टीम का हिस्सा नहीं, हालाँकि एशिया कप में मुश्फिक और महमूदुल्लाह दोनों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था.
बांग्लादेश की जो टीम एलान की गयी है उसमें लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन, हसन महमूद और नज़मुल हुसैन शन्तो को फिर से शामिल किया गया है, जबकि परवेज़ हुसैन एमोन, अनामुल हक, महदी हसन और मोहम्मद नईम को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें कि महमूदउल्लाह काफी समय से ख़राब फ़ॉर्म से गुजर रहे हैं। इस साल आठ टी20 पारियों में महमूदुल्लाह ने कुल 151 रन बनाए हैं, वहीँ एशिया कप में 106.12 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बना सके. बांग्लादेश का यही स्क्वाड न्यूज़ीलैंड में पाकिस्तान के साथ खेली जाने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला भी खेलेगी। यह सीरीज़ 7 से 14 अक्तूबर के बीच खेली जाएगा।
बांग्लादेश की टीम
सकीबुल हसन (कप्तान), सब्बीर अहमद, मेहदी हसन मिराज, अफीफ हुसैन, मोसद्देक हुसैन , लिटन दस, यासिर अली, नुरुल हसन, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान, सैफुद्दीन,तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन, नासूम अहमद।
रिज़र्व प्लेयर:
सौम्य सरकार, शरीफुल इस्लाम, रिशद हुसैन, शक मेहदी हसन

