टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप के बारे में सोचने लगा है ऑस्ट्रेलिया

स्पोर्ट्सटीम इंडिया पर क्लीन स्वीप के बारे में सोचने लगा है ऑस्ट्रेलिया

Date:


टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप के बारे में सोचने लगा है ऑस्ट्रेलिया

मेलबर्न: पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि एडीलेड की शर्मनाक हार के बाद भारत के ‘गंभीर घाव’ ताजा हो गये हैं और यह आस्ट्रेलिया के पास चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने का बेहतरीन मौका है। भारत गुलाबी गेंद से खेले जा रहे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में दूसरी पारी में अपने न्यूनतम स्कोर 36 रन पर आउट हो गया ।था

आस्ट्रेलिया ने यह मैच आठ विकेट से जीतकर बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी में 1-0 से बढ़त बनायी। पोंटिंग ने क्रिकेट.कॉम.एयू से कहा, ‘‘अब कुछ गंभीर घाव खुल गये हैं। यह (क्लीन स्वीप का) अच्छा मौका हो सकता है।” उन्होंने कहा, ‘‘मेलबर्न में सकारात्मक परिणाम की उम्मीद रखिये और अगर हम ऐसा कर देते हैं तो फिर भारत के लिये वापसी करना और एक मैच जीतना मुश्किल हो जाएगा।”

भारत को बाकी बचे तीन टेस्ट मैचों में कप्तान विराट कोहली की कमी खलेगी जो अपने बच्चे के जन्म के कारण स्वदेश लौट जाएंगे और पोंटिंग ने कहा कि यह मेहमान टीम के लिये असली परीक्षा होगी जिसे अंजिक्य रहाणे की कप्तानी में वापसी करनी होगी। पोंटिंग ने कहा, ‘‘हम उनके बारे में बहुत कुछ जानेंगे। कोहली के नहीं होने से उनके पास कोई ऐसा नहीं है जो उन्हें इस तरह की हार से वापसी दिला सके। ”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...