एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन

स्पोर्ट्सएशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन

Date:


एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज डिंको सिंह का निधन

इम्फाल: एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज नगंगोम डिंको सिंह का यहां गुरुवार को कैंसर और कोरोना से जूझने के बाद निधन हो गया। वह 42 वर्ष के थे।

उल्लेखनीय है कि दिवंगत डिंको सिंह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उन्हें इलाज के लिए इम्फाल में अपना घर बेचना पड़ा था। उन्होंने 13वें एशियाई खेलों बैंकॉक में 54 किग्रा वर्ग मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय नौसेना में सेवा की थी। उन्होंने 1997 में बैंकॉक में किंग्स कप भी जीता था। मुक्केबाजी में देश का नाम रोशन करने के लिए उन्हें पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

देश जब पिछले साल लॉकडाउन में फंसा था तब डिंको सिंह को एयर एम्बुलेंस के जरिये इम्फाल से दिल्ली लाया गया था ताकि उनके कैंसर का इलाज किया जा सके। उस वर्ष बाद में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...